हरभजन ने जीवन की किस गलती के लिए मांगी 200 बार माफ़ी? भावुक होकर बताई कहानी, क्या है घटना
Harbhajan Singh: हरभजन सिंह ने अपने जीवन से जुड़ी उस बड़े घटनाक्रम का जिक्र किया है, जिसे लेकर आज भी उनकी आलोचना होती रहती है। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ पॉडकास्ट में हरभजन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है और उस घटना को अपने करियर से हटाने की बात कही।
दरअसल हरभजन सिंह ने बताया कि आईपीएल के दौरान श्रीसंत के साथ हुआ घटनाक्रम नहीं होना चाहिए था। श्रीसंत उस समय पंजाब किंग्स के साथ थे और हरभजन मुंबई इंडियंस से खेल रहे थे। हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था, जिसकी जमकर आलोचना हुई।

भज्जी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और मैंने इसके लिए 200 बार माफी मांगी है। श्रीसंत के साथ हुई उस घटना को मैं अपने करियर से हटाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस गलती के लिए शर्मिंदा हूं। श्रीसंत की बेटी के साथ हुई बातचीत को लेकर भज्जी ने खुलासा किया।
हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे कई सालों बाद दर्द महसूस हुआ जब श्रीसंत की बेटी से बात हुई, मैं उसके साथ बड़े प्यार से बात कर रहा था और उसने मुझे कहा कि आपने मेरे पापा को मारा, इसलिए बात नहीं करनी है। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया और मैं लगभग रोने ही वाला था। मैंने खुद से पूछा कि मैंने उसके ऊपर क्या प्रभाव छोड़ा है, वह मुझे बुरा समझ रही है। अश्विन के साथ इस बातचीत के दौरान हरभजन सिंह भावुक हो गए।
Harbhajan Singh को है दुःख
हरभजन सिंह को इस बात का दुःख है कि श्रीसंत की बेटी उनको खराब इंसान मानती है। उनका मानना है कि शायद वह जब बड़ी होगी, तब मुझे समझेगी। उन्होंने कहा कि मैं उसकी बेटी से भी माफ़ी मांगता हूं। मैं उससे कहता रहता हूं कि ऐसा क्या कर सकता हूं जिससे तुमको अच्छा महसूस हो।
Harbhajan Singh ने श्रीसंत के लिए क्या कहा?
पूर्व भारतीय स्पिनर ने यह भी कहा कि श्रीसंत मेरा टीम का साथी है, भले ही उस समय हम दोनों अलग टीमों से खेल रहे थे। मुझे उस स्तर तक नहीं जाना चाहिए था। श्रीसंत की गलती सिर्फ इतनी थी कि मुझे उकसाया लेकिन जो मैंने किया, वह तो बिलकुल ठीक नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications