Zaheer Khan New Worth: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं जहीर खान? एक्ट्रेस को देखते ही हुआ प्यार तो रचाई शादी

Happy Birthday Zaheer Khan: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। जहीर खान ने भारत की साल 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गेंद के साथ उनकी जोरदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर जहीर खान ने भयंकर दबाव बनाने का काम किया था।

कितनी है जहीर खान की कुल संपत्ति

संन्यास लेने के बावजूद जहीर खान क्रिकेट के मैदान पर नजर आते रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर गेंदबाजी कोच जहीर खान लंबे समय तक कार्यभार संभाल चुके हैं। जहीर खान की कुल संपत्ति लगभग 209 करोड़ रुपये है, कमेंट्री, कोचिंग और विज्ञापन के जरिए जहीर खान मौजूदा समय में भी जमकर पैसा कमा रहे हैं। इसके अलावा जहीर खान ने कुछ बिजनेस भी खोल रखा है।

Zaheer Khan 1

इतने करोड़ का खरीदा था घर

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज के नाम पर 'ज़हीर खान डाइन फ़ाइन' नामक एक रेस्तरां और पुणे में TOSS नामक एक स्पोर्ट्स लाउंज भी है। इसके अलावा जहीर खान के पास BMW 5 सीरीज, निसान एक्स ट्रेल, मर्सिडीज बेंज ए क्लास, होंडा एकॉर्ड, टोयोटा फॉर्च्यूनर और ऑडी A8 जैसी हाई-एंड गाड़ियां हैं। साल 2021 में जहीर खान ने मुंबई में सेनापति बापट मार्ग पर 11.5 करोड़ रुपये की कीमत का डुप्लेक्स खरीदा था।

दिलचस्प रही है लव स्टोरी

जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घटगे की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। चक दे इंडिया में प्रीति सबरवाल का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाली सागरिका घटगे को देखते ही जहीर खान को प्यार हो गया था। जहीर खान ने पहली मुलाकात में ही सागरिका को पसंद कर लिया था और फिर यहीं से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। इस जोड़े ने 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत की।

शानदार रहा है करियर

अपने शानदार करियर के दौरान ज़हीर खान ने भारतीय क्रिकेट पर अपनी गजब की छाप छोड़ी है। भारत के लिए 92 टेस्ट मैच खेलने और 311 विकेट हासिल करने के साथ-साथ 200 वनडे मैचों में 282 विकेट और टी 20 मैचों में 17 विकेट हासिल करने का उनका रिकॉर्ड देश के सबसे सफल तेज़ गेंदबाज़ों में से एक के रूप में उनकी उपलब्धि को बताने का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+