Birthday Spl: युजवेंद्र चहल के पास है करोड़ों की संपत्ति, ज़िंदगी से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप!
Happy Birthday Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के स्पिनर खिलाड़ी युजवेंद्र चहल आज यानी कि 23 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। युजवेंद्र चहल को 'चतुर चालाक चहल' के नाम से जाना जाता है। वह अपनी गेंदबाजी को बेहद चतुराई के साथ करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में चहल की भूमिका टीम में काफी अहम हो सकती है।
चहल ने बनाया खास रिकॉर्ड: टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे जल्दी 50 विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल टॉप पर हैं। चहल ने अपने 34वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की, वहीं भारत की तरफ से बुमराह ने 41 मैचों और अश्विन ने 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत की तरफ से चहल इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी-20 मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

तेज गेंदबाज बनने की थी ख्वाहिश: अपनी फिरकी के जाल में बल्लेबाजों को फंसाने वाले युजवेंद्र चहल पहले तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। पहले वह मीडियम पेस गेंदबाजी करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी करनी शुरू कर दी और धीरे-धीरे वह इसमें सफल होते चले गए। आज चहल की गिनती दुनिया के टॉप स्पिनरों में की जाती है।
45 करोड़ रुपये की संपत्ति: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो युजवेंद्र चहल के पास 45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चहल को भारतीय टीम की तरफ से हर साल 3 करोड़ सैलरी और आईपीएल से करीब सालाना 6.5 करोड़ की कमाई होती है। इसके अलावा वह विज्ञापनों के द्वारा भी पैसे कमाने का काम करते हैं। चहल के पास कई लग्जरी कार का कलेक्शन भी है।
कैटरीना कैफ को करते हैं पसंद: अपनी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कैटरीना कैफ को बेहद पसंद करते हैं। उन्हें कैटरीना कैफ की स्माइल अच्छी लगती है।
धनश्री से हुई शादी: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। धनश्री को आईपीएल मैचों के दौरान अक्सर चहल के साथ देखा जाता था। पेशे से वह एक कोरियोग्राफर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
चेस चैंपियन रहे हैं चहल: क्रिकेट के अलावा युजवेंद्र चहल को चेस खेलना भी बेहद पंसद है। चहल साल 2002 में अंडर-12 नेशनल चिलड्रेंस चेस चैंपियन रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications