Happy B'day Virat Kohli: नाम ही नहीं काम भी विराट, मैदान के साथ दिलों पर करते हैं राज
कहते हैं ना, नाम का प्रभाव होता है और इस बात को विराट कोहली ने चरितार्थ किया है। उन्होंने अपने नाम के अनुरूप क्रिकेट जगत में अपने नाम को विराट किया है। जिस स्तर के वह खिलाड़ी हैं, जिस जुनून के साथ वह क्रिकेट खेलते हैं, उसे देखकर हर कोई उनका मुरीद हो जाता है।
कितनी भी मुश्किल स्थिति हो, टीम कितने भी बड़े संकट में हो विराट कोहली मैदान पर अपना विराट स्वरूप दिखाते हैं और टीम को जीत की ओर ले जाते हैं। विरोधी खेमा कभी भी मैच को जीता हुआ नहीं मानता जबतक मैदान पर विराट कोहली मैदान पर खड़े हों।

एक नहीं दो नहीं, कितनी ही बार विराट कोहली ने टीम इंडिया को मुश्किल समय से बाहर निकालकर जीत दिलाई है। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस स्तर की बल्लेबाजी विराट कोहली करते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं, वैसा विश्व क्रिकेट में शायद ही कोई खिलाड़ी कर पाए।
विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिसकी गिनती करना भी मुश्किल है। वनडे में 48 शतक हों, इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन हों या फिर टेस्ट में 29 शतक, विराट कोहली के नाम अनगिनत रिकॉर्ड हैं। आज जब विराट कोहली अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं दुनियाभर के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
दुनियाभर में विराट के फैन
विराट कोहली की खासियत है कि वह क्रिकेट के मैदान पर अलग ही जुनून के साथ उतरते हैं, जोकि उनके खेल और स्वभाव में दिखता है, यही वजह है कि दुनियाभर में उनके फैंस हैं, फिर वह 6 साल का बच्चा हो या फिर 60 साल की महिला। यही वजह है कि विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एथलीट हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखो-करोड़ो फैंस इस बाद की तस्दीक करते हैं कि विराट कोहली कितना बड़ा व्यक्तित्व हैं।
फैंस को शतक की उम्मीद
आज जब विराट कोहली विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो हर कोई उम्मीद करेगा कि वह 49वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच में वह शतक लगाने से चूक गए थे। लेकिन विराट के फैंस को आज उम्मीद है कि वह अपने जन्मदिन के मौके पर शतक लगाकर अपने फैंस को तोहफा देंगे।
विश्वकप में कोहली का दबदबा
अंडर-19 विश्वकप से लेकर इस विश्वकप तक विराट कोहली का आईसीसी टूर्नामेंट में दबदबा लगातार कायम है। जिस स्तर के विराट बल्लेबाजी करते हैं उसकी वजह से वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। विराट ने भारत की ओर से 111 टेस्ट मैच खेलते हुए 49.29 के औसत से 8676 रन बनाए हैं।
उन्होंने टेस्ट मैच में 29 शतक 29 अर्थशतक लगाए हैं, इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 254 रन का रहा है। वह टेस्ट मैच में भारत के पांचवे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं।
टेस्ट में सफलतम कप्तानों में से एक
विराट कोहली टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से भी एक हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैच में कप्तानी की है जिसमे से 40 में टीम इंडिया को जीत मिली है, 17 में हार, 11 मैच ड्रॉ हुए हैं। लगातार पांच साल तक भारत टेस्ट में नंबर-1 रहा। कोहली की अगुवाई में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों की बेहतरीन लाइन अप तैयार हुई।
वनडे में सचिन के करीब पहुंचे
वनडे में विराट के प्रदर्शन की बात करें तो 288 वनडे मैच में विराट के नाम 13225 रन हैं। इस दौरान 58.04 का उनका औसत रहा है। वनडे में विराट ने 48 शतक, 70 अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 183 रन का है।
वह वनडे में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जबकि भारत के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए हैं।
चेज मास्टर विराट कोहली
विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है। वनडे में उनसे बड़ा चेज मास्टर शायद ही कोई हुआ है। चेज करते हुए 159 मैचों में विराट के नाम 7794 रन हैं, इस दौरान उनका औसत 65 से अधिक का रहता है। चेज करते हुए विराट के नाम 27 शतक और 40 अर्धशतक हैं।
विराट ने चेज करते हुए 27 शतक लगाए हैं जिसमे से 23 में भारत को जीत मिली है। इसके साथ ही विराट सबसे तेज वनडे में 8000 रन, 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने 95 वनडे में भारत की कप्तानी की है, जिसमे से 65 में भारत को जीत मिली है, 27 में हार एक मैच टाई हुआ और दो के नतीजे नहीं आए।
टी-20 करियर
टी20 में विराट ने 115 मैचों में 4008 रन बनाए हैं, इसमे एक शतक 37 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 में 122 नाबाद उनका उच्चतम स्कोर है। टी-2 0में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है, वह 15 बार मैन ऑफ द मैच और 7 बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीत चुके हैं।
70 टी20 में विराट ने टीम की कप्तानी की है, जिसमे से 30 में जीत, 16 में हार मिली है। कुल मिलाकर विराट के नाम 514 इंटरनेशनल मैचों में 26209 रन हैं, जिसमे 78 शतक, 136 अर्धशतक शामिल हैं। विराट सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं, जबकि सचिन पहले पायदान पर हैं। उनके नाम 664 मैच में 34357 रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications