'अरे वो दामाद ...', किंग कोहली के बारे में क्या बोल गए किंग खान? बर्थडे पर वायरल हुआ ये Tweet
Shah Rukh Khan On Virat Kohli: आज रनों के बादशाह और हरदिल अजीज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन है। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक लोग उन्हें विश करते हुए थक नहीं रहे हैं।

तो वहीं इसी बीच किंग कोहली के बारे में सोशल मीडिया पर एक ओल्ड वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान के साथ 'झूमे जो पठान... 'पर डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल ये वीडियो आईपीएल के दौरान का है, जिसमें शाहरुख खान और कोहली एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे है।
'विराट कोहली के बारे में कुछ कह दीजिए'
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से मुखातिब होने वाले शाहरूख खान से कुछ वक्त पहले एक फैन ने सवाल किया था 'विराट कोहली के बारे में कुछ कह दीजिए', जिस पर शाहरुख ने ऐसा जवाब दिया था, जिसे सुनकर वो फैन तो लाजवाब हुआ ही साथ ही लोग भी गदगद हो उठे थे।
'अरे वो दामाद है हमारा....'
किंग खान ने किंग कोहली के लिए कहा था - 'मैं विराट कोहली से बहुत प्यार करता हूं, वो शानदार प्लेयर है, वो तो मेरा अपना है, उसके लिए खुदा से प्रार्थना करता हूं। भाई तो अपना दामाद है।' शाहरुख खान की ये पोस्ट काफी वायरल हुई थी और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट किया था।
सोशल मीडिया पर पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है
और आज जब विराट कोहली का जन्मदिन हो तो फिर से ये पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है। आपको बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख ने भी अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
शाहरुख खान ने विराट को 'दामाद' क्यों कहा?
मालूम हो कि शाहरुख खान ने विराट को 'दामाद' इसलिए कहा क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने अपना फिल्मी करियर शाहरुख की ही सुपरहिट फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से किया था।
'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख की हिरोइन थीं अनुष्का
हालांकि पर्दे पर किंग खान से साथ जोड़ी बनाने वाली अनुष्का की रीयल लाइफ में जोड़ी क्रिकेट जगत के सबसे चहेते सितारे के साथ बनी है।अनुष्का ने शाहरुख के साथ कई फिल्में की हैं और किंग खान की भी बहुत बड़ी फैन हैं।
एक शैंपू के एड के दौरान मिले थे कोहली-अनुष्का
ऐसा कहा जाता है कि हैं जूनून, मेहनत और सफलता की बुलंदी पर बैठे विराट कोहली और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैंपू के एड के दौरान हुई थी। कोहली ने अनुष्का को देखते ही दिल दे दिया था। जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं होने लगीं थी लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर कुछ कहा नहीं। लेकिन दोनों के रिश्ते पर मुहर तब लगी जब दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की।
अनुष्का शर्मा फिर से गर्भवती हैं?
दोनों की गिनती परफेक्ट कपल में होती हैं दोनों को शादी से एक बेटी 'वामिका' है और इन दोनों के बारे में चर्चा है कि ये दोबारा से मम्मी-पापा बनने वाले हैं। हालांकि अनुष्का और विराट ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है। फिलहाल कोहली का शानदार प्रदर्शन विश्वकप में बदस्तूर जारी है। वनइंडिया परिवार भी अपने इस चहेते खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है।












Click it and Unblock the Notifications