लखनऊ सुपर जायंट्स की लगभग आधी टीम होगी खाली, जानें किन खिलाड़ियों को किया जाएगा बाहर

Lucknow Super Giants: आईपीएल में आने के बाद से पिछले दो सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अच्छा रहा था। आगामी आईपीएल के लिए टीम में बड़े बदलाव होते दिखाई दे रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कई खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए नीलामी में नए नामों के लिए बोली लगेगी।

संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ की टीम अपने 8 से 9 खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए पर्स में पैसे भरने की योजना में है। इससे आने वाली नीलामी में टीम के पास खिलाड़ी खरीदने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन राशि मौजूद रहेगी। क्रिकबज के अनुसार नए कोच जस्टिन लैंगर के नेतृत्व में यह काम होगा।

lsg

बताया गया है कि लखनऊ से मनन वोहरा, सूर्यांश शेगडे, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह उन खिलाड़ियों में हैं जिनको रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि पूरी तरह सामने नहीं आया है कि और कौन से खिलाड़ी बाहर होंगे लेकिन कुछ विदेशी खिलाड़ियों को भी बाहर किया जा सकता है।

मनन वोहरा पंजाब से आते हैं और पिछले साल महज एक ही मुकाबला खेल पाए थे। शेगडे को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ खरीदा गया था। वह मुंबई से आते हैं। कर्ण शर्मा भी पिछले दो सीजन में ज्यादा नहीं खेल पाए थे। वह महज तीन गेम खेले थे, उनका बेस प्राइस 50 लाख है।

ऑल राउंडर स्वप्निल घरेलू क्रिकेट में दो टीमों बड़ौदा और उत्तराखंड के लिए खेले हैं। उनको पिछले साल 20 लाख रुपये की रकम में खरीदा गया था लेकिन अब रिलीज करने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम आ रहा है। जो खिलाड़ी बेंच स्ट्रेंथ में रहे हैं, उनको बाहर करने की तैयारी है।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स से बेन स्टोक्स ने जाने का ऐलान किया था। जो रूट ने राजस्थान रॉयल्स को अलविदा कह दिया। शार्दुल ठाकुर को केकेआर ने रिलीज कर दिया है। शाहबाज अहमद को आरसीबी ने मयंक डागर की जगह ट्रेड किया है। देवदत्त पडीक्कल के बदले राजस्थान रॉयल्स ने आवेश खान को अपने साथ जोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+