IPL 2022 Final : राजस्थान ने जीता टाॅस, गुजरात ने किया प्लेइंग XI में बदलाव
अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के फाइनल मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात के पास अपने पहले सीजन में ही खिताब जीतने का माैका है तो वहीं राजस्थान दूसरी बार खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। राजस्थान साल 2008 में हुए पहले सीजन को शेन वार्न की कप्तानी में अपने नाम कर चुकी है।

संजू ने टाॅस जीतने पर कहा, ''हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। एक अच्छा विकेट लगता है, थोड़ा सूखा और इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह एक इस्तेमाल किया हुआ विकेट है और दूसरी पारी में हमारे स्पिनरों की मदद कर सकता है। हम सभी मैच को लेकर उत्साहित हैं। इस भीड़ के सामने खेलना रोमांचक होता है।''
Recommended Video
हार्दिक पांड्या ने कहा, ''हम टाॅस जीतते तो हम पहले गेंदबाजी करते। यह देखना शानदार है कि लोग हमारा समर्थन करने आएं। हमारे पास हीरो बनने का मौका है और यह हमारे लिए समय है। जल्दी क्वालीफाई करना और ब्रेक लेना आपकी नसों को शांत करता है। हमने एक टीम के रूप में ध्यान केंद्रित किया है, जितना संभव हो उतना सामान्य रहें और अपना 'ए' गेम खेलें। गुजरात के लोग बहुत वफादार हैं, बहुत उत्साहित हैं। हमारे एक बदलाव किया है। अल्जारी जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्यूसन आए हैं।''
दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
राजस्थान - यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल
गुजरात - रिद्धिमान साहा (W), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी












Click it and Unblock the Notifications