Gujarat Titans IPL 2026 Full Schedule: गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल जारी, शुभमन गिल का होगा कड़ा इम्तिहान!
Gujarat Titans IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए गुजरात टाइटंस (GT) ने अपनी कमर कस ली है। पिछले सीजन में एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हारकर खिताबी दौड़ से बाहर होने वाली गुजरात ने इस बार अपनी कमियों को दूर करने के लिए नीलामी में बड़ा निवेश किया है। आइए जानते हैं गुजरात टाइटंस की मजबूती और उन कमजोरियों के बारे में जो कप्तान शुभमन गिल की राह मुश्किल कर सकती हैं।
जेसन होल्डर की एंट्री से होगा फायदा (Gujarat Titans IPL 2026 Full Schedule)
नीलामी में गुजरात का सबसे बड़ा दांव वेस्टइंडीज के दिग्गज जेसन होल्डर रहे। 7 करोड़ में खरीदे गए होल्डर न केवल अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से संतुलन देंगे, बल्कि विभिन्न टी20 लीगों में कप्तानी का उनका अनुभव मैदान पर शुभमन गिल के काम आएगा। टीम ने इसके साथ ही जोस बटलर के बैकअप के रूप में टॉम बैंटन और रफ्तार के लिए ल्यूक वुड को जोड़कर अपनी विदेशी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत की है।

ओपनिंग जोड़ी है टीम की सबसे बड़ी ताकत
गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी निरंतरता का दूसरा नाम बन चुकी है। ये दोनों न केवल पारी को स्थिरता देते हैं, बल्कि ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार भी हैं। तीसरे नंबर पर जोस बटलर की मौजूदगी इस टॉप ऑर्डर को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाजी क्रम बनाती है।
दमखम दिखाने को बेताब होंगे गेंदबाज
गेंदबाजी विभाग में अनुभव और आक्रामकता का सही मिश्रण दिख रहा है। मोहम्मद सिराज और जेसन होल्डर की नई गेंद की जोड़ी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और युवा अशोक शर्मा का साथ एक संतुलित आक्रमण तैयार करता है। हालांकि, कागिसो रबाडा का हालिया खराब फॉर्म चिंता का विषय है, जिसे देखते हुए होल्डर पर पावरप्ले और डेथ ओवर्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी रह सकती है।
मिडिल ऑर्डर में रदरफोर्ड की कमी
टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनका मिडल ऑर्डर है। पिछले सीजन में नंबर 4 पर शेरफेन रदरफोर्ड ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उनके जाने के बाद अब वहां एक बड़ा शून्य है। टीम को अब ग्लेन फिलिप्स या टॉम बैंटन में से किसी एक को इस अनचाहे रोल में आजमाना होगा। फिनिशर के तौर पर राहुल तेवतिया पर एक बार फिर मैच जिताने का भारी दबाव होगा, जिसमें राशिद खान और शाहरुख खान को भी बल्ले से पूरा सहयोग देना होगा।
| तारीख | मैच | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 31 मार्च | पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस | न्यू चंडीगढ़ | 7:30 PM |
| 4 अप्रैल | गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 8 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस | दिल्ली | 7:30 PM |
| 12 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस | लखनऊ | 3:30 PM |
| 17 अप्रैल | गुजरात टाइटंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 20 अप्रैल | गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 24 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 26 अप्रैल | गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स | अहमदाबाद | 3:30 PM |
| 30 अप्रैल | गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 3 मई | गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 9 मई | राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस | जयपुर | 7:30 PM |
| 12 मई | गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 16 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटंस | कोलकाता | 7:30 PM |
| 21 मई | चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस | चेन्नई | 7:30 PM |
गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधू, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज येरा, टॉम बैंटन।












Click it and Unblock the Notifications