GT vs RR Playing 11: आज के IPL में कैसी होगी गुजरात और राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन, जानें लेटेस्ट अपडेट

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का मैच नंबर-23 आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला गुजरात अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेलेगी।

 gujarat titans vs rajasthan royals

IPL 2023, GT vs RR: आज के रोचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होनी है। टाइटंस की नजर जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज होने पर रहेंगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम ने संजू सैमसन की रॉयल्स के खिलाफ तीनों मैच जीते हैं, दोनों ही टीमें एक दूसरे को कांटे की टक्कर देने के लिए तैयार हैं। पिछले साल आरआर के खिलाफ तीन जीत से टाइटंस के हौसले बुलंद हैं। आइए जानते हैं आरआर बनाम जीटी मुकाबले में आज किन-किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा मैच
आईपीएल के डबल-हेडर में आज दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। एमआई (MI) और केकेआर (KKR) के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 से शुरू होगा, तो वहीं जीटी (GT) बनाम आरआर (RR) का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा।

गुजरात टाइटन्स संभावित प्लेइंग-11
हार्दिक पांड्या, (कप्तान) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, आर अश्विन, एम अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, संजू सैमसन (कप्तान), केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+