क्या शुभमन गिल करने जा रहे हैं शादी? टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के सवाल पर किया खुलासा

GT vs PBKS: शुभमन गिल का रिलेशनशिप स्टेटस साफ़ नहीं है। हालांकि कई बार उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन उन दावों में भी सच्चाई सामने नहीं आई है। इस बार गिल की शादी को लेकर चर्चा देखने को मिली है। यह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान टॉस पर हुआ।

मुकाबले में टॉस प्रेजेंटर के रूप में डैनी मॉरिसन मौजूद थे और उन्होंने गिल से उनकी शादी को लेकर सीधा सवाल कर डाला। इसके बाद गिल ने अपनी शादी को लेकर स्थिति साफ़ कर दी। मॉरिसन मजाक करने के लिए जाने जाते हैं।

shubman gill

डैनी का सवाल और गिल ने दिया जवाब

उसी अंदाज में उन्होंने गिल से पूछ लिया कि क्या शादी की शहनाई बजने वाली है। क्या जल्दी ही शादी करने वाले हैं शुभ? इस पर गिल ने तुरंत मना कर दिया। शुभमन गिल का साफ़ जवाब था कि नहीं ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

शायद डैनी भी यह सवाल गिल से जानबुझकर करते हैं। पिछले सीजन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। गुजरात और केकेआर के मैच के दौरान भी यही हुआ था। उस समय उन्होंने कहा कि आप अच्छे लग रहे हो? क्या शादी करने जा रहे हैं। गिल ने वहां भी मना किया था। वह ईडन गार्डंस स्टेडियम कोलकाता था। इस बार अहमदाबाद में वही हुआ है।

गुजरात ने जीता मुकाबले का टॉस

आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करने जा रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में हमने लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह किया है और हमारी गेंदबाज़ी भी शानदार रही है, इसलिए हमने उसी लय को बरकरार रखने का फैसला किया। टीम के प्रदर्शन को लेकर गिल ने कहा कि मेरा मानना है कि आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में सही समय पर पीक करना सबसे अहम होता है, और मुझे लगता है कि हम उसी दिशा में बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+