Sai Sudharsan ने बल्ले से मचाई तबाही, बनाया गजब का रिकॉर्ड, कोहली-गिल के खास क्लब में हुए शामिल
GT vs MI Eliminator Sai Sudharsan: आईपीएल 2025 सीजन में साई सुदर्शन ने खुद को 'मिस्टर कंसिस्टेंट' के रूप में स्थापित कर दिया है। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए बेहद अहम रन जुटाए हैं। हर मैच में सुदर्शन की निरंतरता ने उन्हें इस सीजन के बेहतरीन बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर दिया है। खास बात यह है कि आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने 700 रन का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
कोहली-गिल के क्लब में शामिल हुए साई (GT vs MI Eliminator)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए एलिमिनेटर मुकाबले में सुदर्शन ने रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर एक बेहतरीन कवर ड्राइव खेलते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ वह ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में किसी एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले यह कारनामा केवल विराट कोहली और शुभमन गिल ही कर पाए थे।

विराट कोहली ने दो बार किया है ये कमाल
विराट कोहली ने यह उपलब्धि दो बार हासिल की है। साल 2016 और 2024 में वह 700 का आंकड़ा पार किया था। वहीं, शुभमन गिल ने साल 2023 में यह मुकाम हासिल किया था, जब गुजरात टाइटंस ने फाइनल तक का सफर तय किया था। विराट कोहली का 2016 का सीजन खास था, जब उन्होंने 973 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, 2024 में भी कोहली ने 741 रन बनाए और आरसीबी की टीम को एलिमिनेटर में पहुंचाया।
साई सुदर्शन ने किया बड़ा कमाल
शुभमन गिल ने साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। साई सुदर्शन का आईपीएल 2025 का सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। 15 मैचों में उन्होंने 722 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। सुदर्शन के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही गुजरात की टीम ने इस सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय करने में कामयाबी हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications