GT vs LSG: गुजरात टाइटंस आज लैवेंडर जर्सी पहनकर क्यों खेल रही? जानिए क्या है मकसद
GT vs LSG: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज है। दोनों टीमों पर इस मैच का कोई असर नहीं होगा। गुजरात ने प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है और लखनऊ प्लेऑफ़ से बाहर है। इस मैच में गुजरात टाइटंस एक ख़ास जर्सी पहनकर खेल रही है। इसे लैवेंडर जर्सी कहते हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच में गुजरात टाइटंस ने लैवेंडर जर्सी पहनने का निर्णय किसी खास मकसद से लिया है। यह विशेष पहल कैंसर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कैंसर जागरूकता के लिए गुजरात ने यह जर्सी पहनी है।

यह लगातार तीसरा साल है जब गुजरात टाइटंस ने कैंसर के प्रति जागरूकता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत टीम ने फैंस को 30,000 लैवेंडर झंडे और 10,000 लैवेंडर जर्सियां भी बांटीं। इससे टीम को इस नेक कार्य के लिए मजबूती मिली।
यहां एक सवाल यह भी है कि लैवेंडर का मतलब क्या है। दरअसल यह एक पौधा है, जो खूशबूदार बैंगनी फूलों से सजा रहता है। यह पौधा हल्का बैंगनी रंग का होता है और बगीचे में उगता है। इसके फूलों की खुश्बू काफी शानदार होती है। लैवेंडर को प्रेम, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications