मौत नहीं यह आत्महत्या थी, निधन के 7 दिन बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी को लेकर बड़ा खुलासा
कुछ ही दिनों पहले इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम थॉर्प का निधन होने की खबरें आई थीं। वह बीमार चल रहे थे और इस वजह से मौत होने की बातें देखने को मिली थी। उनके निधन के सात दिन बाद ही पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है।
दरअसल ग्राहम थॉर्प की मौत बीमारी के कारण नहीं हुई थी। उन्होंने खुद ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। यह चौंकाने वाला खुलासा है लेकिन उनकी पत्नी की तरफ से स्थिति साफ़ कर दी गई है। थॉर्प की उम्र महज 55 साल थी और इंग्लैंड के लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में काफी मैच खेले थे।

उनकी पत्नी अमांडा ने इंग्लिश मीडिया को बताया कि पत्नी और दो बेटियां थीं जिनको उनसे प्यार था और वे भी हमसे प्यार करते थे लेकिन हमारे होने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाए। उनको लगता था कि मेरे बिना हम उनके बिना अच्छी तरह रहेंगे और ऐसा सोचकर उन्होंने खुद की जान ले ली। हम इस बात से काफी दुखी हैं। हाल ही के दिनों में वह बहुत बीमार हो गए थे।
अमांडा ने खुलासा किया कि मई 2022 में थॉर्प ने अपनी जान लेने की गंभीर कोशिश की, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक गहन चिकित्सा इकाई में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि उम्मीद की किरणें होने के बावजूद वह अवसाद और चिंता से पीड़ित रहे, जो कभी-कभी बहुत गंभीर हो जाती थी। परिवार ने अलग-अलग तरह से इलाज कराया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
उनके परिवार ने 5 अगस्त को 55 वर्ष की आयु में उनके निधन की पुष्टि की। इंग्लैंड के लिए 16 टेस्ट शतकों सहित 9,000 से अधिक रन बनाने वाले इस खिलाड़ी के निधन पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी शोक जताया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। कम उम्र में निधन से हर कोई हैरान था।












Click it and Unblock the Notifications