रोहित शर्मा की फॉर्म ऐसे आएगी वापस, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने दी बड़ी सलाह

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म हासिल करने में जुटे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की हार हुई थी और कप्तान सहित कई खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए थे।

रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर कई तरह के बयान आये हैं। उनको कुछ लोगों ने सलाह भी दी है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ ने रोहित शर्मा को फॉर्म हासिल करने के लिए एक अहम सलाह दी है। स्मिथ ने उनको रिफ्रेश करने की सलाह दी है।

rohit sharma

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ग्रेम स्मिथ ने कहा है कि कप्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती खुद का प्रदर्शन होता है। एक लीडर के ऊपर से दबाव कभी समाप्त नहीं होता। रोहित को शायद रिफ्रेश होने की आवश्यकता है। उनकी फॉर्म में निरंतरता की कमी रही है। हमने उनको आईपीएल में काफी बार देखा और अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी देखा।

स्मिथ ने कहा कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण कई अन्य चीजें भी सेट नहीं हो पाती। उनकी कप्तानी और लीडरशिप स्टाइल की कोई आलोचना नहीं कर रहा है। यह सिर्फ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात है। अगर वह कुछ धाकड़ रन बना पाते हैं, तो उनके ऊपर से दबाव भी हट जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की पहली पारी में टीम इंडिया को रनों की काफी दरकार थी। रोहित शर्मा इस दौरान 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद दूसरी पारी में उनके बल्ले से 43 रन आए। वह सेट होने के बाद एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। भारतीय टीम को मैच 209 रनों के बड़े अंतर से हारना पड़ा और कंगारू चैम्पियन बन गए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट अब वेस्टइंडीज दौरा है। वहां टीम इंडिया को तीनों प्रारूप में सीरीज खेलनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+