IND vs WI: स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से भारत लौटे किंग कोहली, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

special flight for Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आगाज गुरुवार 3 अगस्त से होने जा रहा है। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। भारतीय टीम की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने की होगी। टेस्ट और वनडे जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजर टी-20 सीरीज पर टिकी हुई है।

कोहली ने टेस्ट में जड़ा था शतक: वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली ने शतक लगाया था। टेस्ट सीरीज के दूसरे और अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट कोहली ने एक शानदार शतक जड़ने का काम किया। हालांकि, वनडे सीरीज में उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। पहले वनडे में वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। जबकि दूसरे और तीसरे वनडे में वह प्लेइंग इलेवन से बाहर थे।

 Virat Kohli 1

चार्टर्ड प्लेन से लौटे भारत: विराट कोहली वेस्टइंडीज से भारत वापस लौट आए हैं। उन्हें स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से वापस अपने देश लाया गया है। ग्लोबल एयर चार्टर सर्विसेज ने विराट कोहली की वेस्टइंडीज से भारत वापसी के लिए एक स्पेशल चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस लगातार इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

एशिया कप में नजर आएंगे कोहली: विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी अब सीधे एशिया कप में खेलते नजर आएंगे। 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है। इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भी किया जाना है। वनडे वर्ल्ड कप को घ्यान में रखते हुए एशिया कप को भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+