Jasprit Bumrah: ग्लेन मैकग्रा ने बताया जसप्रीत बुमराह के बार-बार Injured होने का कारण, दी ये बड़ी सलाह

इंडिया और आयरलैंड के बीच अगस्त से तीन मैच की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है, जहां तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (jasprit bumrah) की न सिर्फ टीम में वापसी होगी बल्कि वह टीम की अगुवाई भी करेंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) ने बुमराह इंजरी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ग्लेन मैक्ग्रा ने बताया कि, क्यों जसप्रीत बुमराह को बार-बार इंजरी का शिकार होना पड़ रहा है। मैक्ग्रा के मुताबिक, अगर बुमराह को लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करना है, तो तेज गेंदबाज को अपनी बॉडी और वर्कलोड को सही तरीके से मैनेज करना होगा।

jasprit bumrah

यह स्पष्ट है कि भारत अब से हर मैच में बुमराह को मौका नहीं देगा, जब तक कि करो या मरो की स्थिति न हो, मैक्ग्रा को लगता है कि बुमरा को चयनात्मक और विचारशील होना होगा और संभवत: बीच-बीच में ब्रेक लेने के विकल्प पर विचार करना होगा।

बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
मैक्ग्रा ने एमआरएफ पेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कैंप के दौरान कहा कि, 'वह (बुमराह) भारत के लिए अविश्वसनीय रहे हैं। उनके गेंदबाजी आंकड़े, उन्होंने जो विकेट लिए हैं और जिस तरह से वह गेंदबाजी करते हैं, मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन उनका गेंदबाजी एक्शन उनके शरीर पर बहुत दबाव डालता है। इसलिए उन्हें मजबूत और फिट बने रहने की जरूरत है।' अगर वह ऐसा करते हैं तो वह कुछ और वर्षों तक खेल सकते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान में जिस तरह का इंटरनेशनल शेड्यूल होता है और आईपीएल और टी20 टूर्नामेंट्स भी होते हैं, इसकी वजह से बुमराह जैसे गेंदबाजों का तीनों ही फॉर्मेट्स में खेलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ गेंदबाज ऐसा करने में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि उनके पास अपने बचे हुए करियर को देने के लिए अभी भी बहुत कुछ है।'

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि, 'इन दिनों बहुत अधिक क्रिकेट खेला जा रहा है। यह आपके शरीर पर दबाव डालता है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि कैसे इससे उबरना है और अपने शरीर को फिर से मजबूत बनाने के लिए समय निकालना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+