World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, 40 गेंदों में शतक जड़ने वाले मैक्सवेल बाहर!

World Cup 2023, Glenn Maxwell: शनिवार 4 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप में बेहद अहम मुकाबला होना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार के दिन ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को मजबूत करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत वर्ल्ड कप में बेहद खराब रही थी। ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद आस्ट्रेलिया ने चार मैचों में लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को बेहतर करने का काम किया।

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए हैं। मैक्सवेल ने सोमवार को खुद को घायल कर लिया। मैक्सवेल क्लब हाउस से टीम बस की ओर लौटते समय गोल्फ कार्ट को पकड़ रहे थे, तभी उनकी पकड़ छूट गई। इसके बाद उनके छह से आठ दिनों तक कन्कशन प्रोटोकॉल के तहत रहने की उम्मीद है।

Glenn Maxwell 1

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम के लिए मैक्सवेल का चोटिल होना परेशानी का सबब बन सकती है। ग्लेन मैक्सवेल ने इस वर्ल्ड कप है ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है। नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में शतक भी निकाला था। मैक्सवेल ने 40 गेंद में शतक जड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

6 मैचों में से 4 में जीत: 6 मैच में चार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम प्वॉइंट्स टेबल में अभी चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ जीतकर अपने नेट रन रेट को भी बेहतर करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया अगर आने वाले तीनों ही मुकाबले को जीत जाती है तो वह आसानी के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइड कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया की नजरे सेमीफाइनल पर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+