RCB vs SRH: क्या आरसीबी का दिग्गज आज का मैच नहीं खेलेगा? जानिए कौन करेगा रिप्लेस

RCB vs SRH: पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करने वाली आरसीबी की टीम इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है। पिछले मैच में आरसीबी को मुंबई इंडियंस ने हराया था। आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन निराश करने वाला रहा है।

विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बल्ले से रन देखने को मिले हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए इस बार एक शतकीय पारी भी खेली है। अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया है। यही कारण है कि टीम तालिका में फिसलकर नीचे चली गई है। हैदराबाद के खिलाफ टीम कॉम्बिनेशन देखने लायक रहेगा।

rcb

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलने वाला है। आज का मैच जोड़कर देखें, तो आरसीबी का आधा सफर समाप्त हो गया है। प्लेइंग इलेवन में बदलाव नजर आने वाला है। आरसीबी की टीम में विदेशी खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन बदलने वाला है।

इस सीजन छह मैचों के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने निराश करने वाला काम किया है। मैक्सवेल तीन बार जीरो रन बनाकर आउट हुए हैं। ऐसे में आज के मैच में उनको शायद प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाएगा। लगातार उनके फ्लॉप खेल की वजह से टीम का बल्लेबाजी क्रम कमजोर साबित हुआ है। उनकी जगह टीम में सिर्फ एक ही खिलाड़ी आ सकता है। उनका नाम कैमरन ग्रीन है। ग्रीन का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा है। वह भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

छह मैचों में खेलने के बाद मैक्सवेल ने कुल 32 रन बनाए हैं। ऐसे में उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर करना तय माना जा सकता है। फाफ डू प्लेसी को टीम की भलाई को देखते हुए यह फैसला लेना ही होगा।

आरसीबी की प्लेइंग संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल/कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज (इम्पैक्ट प्लेयर: सौरव चौहान)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+