न्यूजीलैंड से आखिरी टी20 हारने के बाद गौतम गंभीर का पोस्ट वायरल, आलोचकों को दिया 3 सेंटेंस में जवाब?

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली, लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में मिली हार ने टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर पांचवें टी20 में भारतीय गेंदबाजों की नाकामी के बाद सोशल मीडिया पर हेड कोच गौतम गंभीर को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गंभीर ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे आलोचकों के बीच उनका संदेश माना जा रहा है।

गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, भारत के लिए हमेशा एक टीम के रूप में बने हैं और टीम के रूप में ही जीतते हैं। गंभीर के इस छोटे से मैसेज में व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय पूरी टीम के योगदान पर जोर नजर आया।

gautam gambhir

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी गंभीर ने रखी अपनी बात

सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने टीम के दबाव से निपटने के तरीके पर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी डिक्शनरी में डर जैसा कोई शब्द नहीं है। साथ ही उन्होंने पहले मुकाबले में टीम के प्रदर्शन की तारीफ की, जब 15 घंटे की यात्रा और केवल एक अभ्यास सेशन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की थी।

इस तरह लगातार दो हार के बावजूद गंभीर ने पूरी सीरीज में टीम के सामूहिक प्रयास को अहम बताया। अब भारतीय टीम का ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज पर होगा, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होनी है।

सीरीज हार के बाद कीवी टीम का पलटवार

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। इसके बाद मेजबान टीम ने जोरदार वापसी की और चौथा मुकाबला 87 रन से जीत लिया। पांचवें टी20 में भी न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज का अंतर 3-2 कर दिया।

आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। जवाब में टिम साइफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+