Gautam Gambhir का टीम इंडिया का हेड कोच बनना लगभग तय, जल्द होगा ऐलान

New head coach of Indian Cricket team 2024: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनने को तैयार हैं। किसी भी समय गौतम गंभीर को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। गौतम गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। गौतम गंभीर बतौर मेंटोर कोलकाता नाइट राइडर्स से इस सीजन जुड़े थे और टीम में आने के साथ ही गौतम गंभीर ने कोलकाता को चैंपियन बना दिया।

गंभीर का हेड कोच बनना तय

दरअसल, 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। राहुल द्रविड़ ने आगे कोच रहने की इच्छा नहीं जताई है। ऐसे में बीसीसीआई यानी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए हेड कोच के लिए आवेदन मांगे थे और इस रेस में सबसे आगे गौतम गंभीर का नाम है। गौतम गंभीर से लगभग हेड कोच बनने की बात तय हो चुकी है।

Gautam Gambhir 1

रेस में सबसे आगे गंभीर

27 मई को हेड कोच के लिए किए गए आवेदन का आखिरी दिन था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर ने भी हेड कोच के लिए आवेदन दिया है और वह इस रेस में सबसे आगे हैं। गौतम गंभीर के अलावा बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ भी बातचीत की थी। लेकिन यहां किसी वजह से बातचीत नहीं बनी।

गंभीर ने साबित की है काबिलियत

कुछ मीडिया रिपोर्ट में रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर को लेकर भी हेड कोच बनने की खबरें सामने रही थी। लेकिन जय शाह ने अपने बयान में यह साफ किया था कि उन्होंने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ हेड कोच बनने की बात नहीं की है। गौतम गंभीर ने कई मौकों पर खुद को साबित किया है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड कंट्रोल बोर्ड के कई अधिकारी गंभीर को भारतीय टीम का अगला कोच बनता देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+