IPL 2024: केकेआर को ख़िताब दिलाकर गौतम गंभीर ने बयाँ की ख़ुशी, महज 3 शब्दों में कही अपनी बात
IPL 2024, KKR vs SRH: केकेआर के लिए 26 मई 2024 का दिन यादगार बन गया है। केकेआर ने आईपीएल के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित करते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया। आईपीएल में तीन खिताब जीतने के मामले में केकेआर तीसरी टीम बन गई है। मुंबई और चेन्नई ने 5-5 ख़िताब जीते हैं।
हैदराबाद को केकेआर ने 8 विकेट के बड़े अंतर से मुकाबला हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शाहरुख़ खान से लेकर गौतम गंभीर तक हर किसी ने अपनी खुशी बयाँ की। गौतम गंभीर को सुनील नारायण बाहों में भरकर उठा लिया।

टीम के कोच गौतम गंभीर के लिए यह ख़िताब खास रहा है। दो बार बतौर कप्तान खेलते हुए केकेआर ने खिताबी जीत दर्ज की है। इस बार टीम के कोच के तहत उन्होंने ट्रॉफी जीत ली है। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच भी थे लेकिन वहां जीत नहीं मिली।
इस बीच ख़िताब जीतने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने लिखा कि सपने देखने के हिम्मत करो। इस कैप्शन के साथ गौतम गंभीर ने केकेआर की टीम के कुछ फोटो भी पोस्ट किये हैं। फैन्स ने उनकी पोस्ट को काफी पसंद किया है।
फाइनल मैच में जीत के हीरो स्टार्क को चुना गया। मिचेल स्टार्क को 2 विकेट लेने की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। आईपीएल प्लेऑफ़ में उनको लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला। केकेआर के मालिक शाहरुख़ खान ने भी ख़ुशी जताई और मैदान के चारों तरफ चक्कर लगाया।












Click it and Unblock the Notifications