Sanju Samson को शतक के बाद भी टीम में नहीं मिलेगी जगह? बल्लेबाज को लेकर गंभीर ने दिए बेबाक जवाब

South Africa vs India, 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में संजू सैमसन की शतकीय पारी ने मैच और फैंस का दिल- दोनों जीत लिए। अंतरराष्ट्रीय करियर के आठ साल बाद पहला वनडे शतक लगाने वाले सैमसन ने बीसीसीआई चयन समिति को एक बड़ा संदेश भेजा है, लेकिन वनडे विश्व कप 4 साल दूर होने से सैमसन की भारतीय टीम में निरंतरता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि सैमसन को भारत के अगले वनडे असाइनमेंट के लिए चुने जाने की संभावना है, लेकिन जहां तक 50 ओवर के फॉर्मेट का सवाल है, भारत का कार्यक्रम सबसे आशाजनक तस्वीर पेश नहीं करता है। दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि पार्ल में शतक के बाद भी सैमसन भारतीय टीम में बने रहेंगे या नहीं।

Gautam Gambhir

वनडे में सैमसन का औसत 50 से अधिक है, फिर भी उन्हें क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम में नहीं चुना गया। भारतीय टीम में उनका प्रदर्शन काफी छिटपुट रहा है और यह कहना उचित है कि सैमसन वास्तव में इसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं हुए हैं, लेकिन, गंभीर को उम्मीद है कि यहां से चीजें बदल जाएंगी।

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि, 'हम सभी जानते हैं कि उनमें कितनी प्रतिभा है। आईपीएल में उन्होंने जिस तरह की पारियां खेली हैं, उसे देखते हुए सिर्फ हम ही नहीं, हर कोई इसके बारे में बात करता है, लेकिन आज इस पारी के जरिए कहीं न कहीं उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर दी है। इससे पहले उन्हें हमेशा छिटपुट मौके मिले- कभी-कभी उसे एक मैच मिलता था, कुछ ऐसा होता था कि वह बाहर हो जाता था। लेकिन जब आप 100 रन बनाते हैं, तो आप न केवल चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हैं, बल्कि उन पर आपको चुनने का दबाव भी डालते हैं।

गंभीर को सैमसन के करियर को लेकर सबसे बड़ा डर यह है कि अगले वनडे विश्व कप के आयोजन में अभी काफी समय है। गंभीर को लगता है कि केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ भारत को मिडिल ऑर्डर में और अधिक मजबूती मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि, 'हमें यह देखना होगा कि क्या भारत इस शतक के बाद भी उनके साथ बना रहेगा, क्योंकि अगला विश्व कप चार साल दूर है। फिर भी सैमसन जिस तरह के क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं, मुझे लगता है कि उन्हें बरकरार रखा जाना चाहिए। उनकी कीपिंग के साथ, आपके पास मध्य क्रम में एक बहुत अच्छा विकल्प है। भारत के पास हमेशा एक मजबूत और भारी टॉप ऑर्डर होगा लेकिन सैमसन आपको हमेशा मिडिल ऑर्डर में वह विकल्प देंगे। इस दस्तक के साथ सैमसन ने अपने करियर को फिर से शुरू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+