'गौतम गंभीर तो दोगले हैं,' भारत के लिए एक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी का बयान, लगाए कई बड़े आरोप

Gautam Gambhir: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को सीरीज में 3-1 से पराजय मिली। गौतम गंभीर की कोचिंग में विदेश में भारत की यह पहली टेस्ट सीरीज थी।

भारतीय टीम के प्लेयर्स का फ्लॉप प्रदर्शन सामने आया। सीनियर प्लेयर्स से उम्मीदें थीं लेकिन उनका बल्ला बिलकुल खामोश रहा। इस बीच गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर भी सवाल खड़े हुए। उनके ऊपर भी फैन्स का गुस्सा फूटा और आलोचना भी हुई।

gautam gambhir

एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने गौतम गंभीर को निशाना बनाते हुए अब दोगला तक कह दिया है। उन्होंने गौतम गंभीर के फैसलों को सवालों के कटघरे के में खड़ा करते हुए सहायक कोचिंग स्टाफ की भूमिका के ऊपर भी सवाल उठाए हैं।

गंभीर को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि वह दोगले हैं और जो कहते हैं, वह नहीं करते हैं। हार के बाद उन्होंने रोहित शर्मा को आगे कर दिया। उसी तरह गेंदबाजी कोच सिर्फ हेड कोच की बातें मानता है, ऐसे में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के होने का क्या फायदा है।

मनोज तिवारी ने कहा कि मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स से आए थे और अभिषेक नायर केकेआर से आए, दोनों के बारे में गौतम गंभीर को पता था कि ये उनके खिलाफ नहीं जाएंगे। आगे तिवारी ने कहा कि पीआर के दम से माहौल तैयार करते हुए सफलता का क्रेडिट गंभीर ले जाते हैं, केकेआर की खिताबी जीत में भी ऐसा हुआ था।

उन्होंने आरोप जड़ते हुए कहा कि रोहित और गंभीर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक साथ काम भी ये नहीं कर पाएंगे। गौतम गंभीर आईपीएल जीतने वाले कप्तान हैं और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम को जीत दिलाई थी। इस वजह से दोनों अलग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+