शाहिद अफरीदी ने फिर से की छेड़खानी, गौतम गंभीर पर तीखा बयान देकर किया हमला
Shahid Afridi on Gautam Gambhir: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बीच कहासुनी चलती रहती है। भारत दौरे पर पाक टीम जब आई थी, अब वनडे सीरीज के दौरान दोनों के बीच गर्मा-गर्म बहस हुई थी। इतने सालों बाद भी यह चलता है।
शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर से गौतम गंभीर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक अलग किस्म का खिलाड़ी है। टीम इंडिया में भी गंभीर की प्रतिष्ठा उसी तरह थी। मोमिम शाकिब के यूट्यूब शो पर अफरीदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने से इस तरह की चीजों को ज्यादा हाइप मिलती है।

अफरीदी ने कहा कि मेरे साथ ही गंभीर ऐसे नहीं थे, टीम इंडिया में भी वह इसी तरह थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमें कुछ सकारात्मक बातें भी करनी चाहिए। अफरीदी ने गौतम गंभीर की बैटिंग को लेकर तारीफ भी की। अफरीदी ने कहा कि बल्ले से टाइमिंग के मामले में गंभीर जैसे भारतीय खिलाड़ी मैंने कम देखे। वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में गौतम गंभीर और अफरीदी का आमना-सामना हुआ था। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान गंभीर और अफरीदी एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे। कतर में मुकाबले हुए थे। गौतम गंभीर को इंडिया महाराजा का कप्तान बनाया गया था। अफरीदी को एशिया लायंस की कमान थमाई गई थी।
गौतम गंभीर और अफरीदी के बीच इस तरह बातों का आदान-प्रदान चलता रहता है। मैदान से लेकर मैदान के बाहर भी यह चल रहा है। हालांकि अब दोनों ही खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं लेकिन पुरानी बातें कभी-कभी सामने आ ही जाती हैं।
गौतम गंभीर की आक्रामकता पहले जैसी ही है। आईपीएल में बतौर मेंटर उनका गुस्सा देखने को मिला था। आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में नवीन उल हक और कोहली के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद गौतम गंभीर भी इस मामले में सामने आए थे और उनका अग्रेशन निकला था।












Click it and Unblock the Notifications