गौतम गंभीर के साथ एक और आवेदक का हुआ इंटरव्यू, जानिए कौन है यह दूसरा नाम जो बनना चाहता है कोच
Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच की प्रक्रिया जारी है। आज क्रिकेट सलाहकार समिति ने इंटरव्यू किये हैं। गौतम गंभीर का नाम कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। गौतम गंभीर का इंटरव्यू आज हुआ। बताया जा रहा है कि पहले चरण की बातचीत के बाद एक दूसरा राउंड होगा।
पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि गौतम गंभीर एकमात्र आवेदक हैं लेकिन अब सामने आई जानकारी के अनुसार कुछ और नाम भी हैं। पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आज गौतम गंभीर के अलावा एक और आवेदक का इंटरव्यू लिया गया है।

भारतीय टीम का कोच बनने के लिए डब्ल्यू वी रमन ने भी इंटरव्यू दिया है। उन्होंने भी आवेदन किया था। उन्होंने भारतीय महिला टीम को कोचिंग दी है। उनके पास भी अनुभव है। इन दोनों का इंटरव्यू आज हुआ है। हालांकि इस लिस्ट में और कौन शामिल हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने इंटरव्यू लिया है। इसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। आने वाले कुछ ही दिनों में यह साफ़ हो जाएगा कि कितने लोगों ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए आवेदन कर इंटरव्यू दिया।
इससे पहले खबरें आई थीं कि गौतम गंभीर एकमात्र उम्मीदवार हैं। अगर ऐसा होता, तो यह प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकती थी लेकिन ऐसा नहीं है। क्रिकेट सलाहकार समिति कोच का चयन करने के बाद नाम बीसीसीआई को भेज देगी। बोर्ड मुख्य कोच की घोषणा करेगा।












Click it and Unblock the Notifications