करोड़ों के मालिक हैं गौरव कपूर, पत्नी कृतिका कामरा के पास भी है बेशुमार दौलत, कौन है ज्यादा अमीर?
Gaurav Kapur And Kritika Kamra Net Worth: 11 मार्च 2026 यानी बुधवार को मुंबई के बांद्रा में एक बेहद सादे तरीके से पॉपुलर स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर और एक्ट्रेस कृतिका कामरा शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल ने पारंपरिक तामझाम के बजाय गौरव के घर पर एक रजिस्टर्ड मैरिज को चुना, जिसमें फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया जैसे करीबी सितारे शामिल हुए।
गौरव ने बतौर रेडियो जॉकी की थी करियर की शुरुआत (Gaurav Kapur And Kritika Kamra Net Worth)
दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाले इस कपल की शादी के बाद अब फैंस के बीच उनकी कमाई और नेटवर्थ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 17 साल की उम्र में रेडियो जॉकी से शुरुआत करने वाले गौरव ने चैनल वी के वीजे के रूप में सफलता पाई। आईपीएल के एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। आज वे 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' जैसे सफल शो के होस्ट हैं।

कितनी संपत्ति के हैं मालिक
इसके साथ ही वे ओकट्री क्रिएटिव सॉल्यूशंस (स्पोर्ट्स मीडिया एजेंसी) और कम्यून आर्ट्स के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने 'ए वेडनसडे' जैसी फिल्मों में अभिनय से भी कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव की कुल संपत्ति लगभग 40 से 56 करोड़ रुपये है। वह इन दिनों क्रिकबज के साथ भी शो करते हुए नजर आते हैं।
कृतिका कामरा ने खुद के दम पर बनाई पहचान
दूसरी तरफ एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने अपनी पहचान 'कितनी मोहब्बत है' जैसे कल्ट टीवी शोज से बनाई। लेकिन उनकी नेटवर्थ का गणित थोड़ा अलग है। कृतिका की कुल संपत्ति लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। टीवी के दौर में वे प्रति एपिसोड लगभग 80,000 रुपये चार्ज करती थीं।
हालांकि, 'तांडव', 'भीड़' और 'बंबई मेरी जान' जैसे बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट्स में कदम रखने के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू और फीस में भारी इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में उनकी कमाई का बड़ा जरिया ओटीटी प्लेटफॉर्म और विज्ञापन हैं। दोनों की नेटवर्थ में तुलना की जाये तो गौरव कपूर अपनी पत्नी कृतिका से लगभग 5 गुना अधिक अमीर हैं।












Click it and Unblock the Notifications