टीम इंडिया और वार्षिक अनुबंध से बाहर होते हुए चैम्पियन बनने तक का सफर, श्रेयस अय्यर BCCI कॉन्ट्रैक्ट के हकदार?

IPL 2024: हौसलों के परों पर उड़ने वाले लोगों को सफलता मिलती है, भले ही इसमें कुछ विलम्ब हो लेकिन अंततः कुछ अच्छा होता है। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ भी कुछ ऐसा ही घटित हुआ है। केकेआर ने रविवार को आईपीएल के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित कर ख़िताब जीत लिया।

लीग शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर का समय ठीक नहीं चल रहा था। उनकी आलोचना भी काफी हुई थी और भारतीय टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था। ऐसा समय था, जब श्रेयस अय्यर का सब कुछ दांव पर था। श्रेयस अय्यर जब टीम इंडिया से बाहर किये गए, तो रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले।

shreyas iyer

हालांकि बाद में वह फाइनल खेलने के लिए गए लेकिन तब तक देर हो गई थी। उनका केन्द्रीय अनुबंध भी चला गया था। उनके साथ ईशान किशन का अनुबंध भी गया था। इसका मतलब यह हुआ कि अय्यर को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अय्यर ने जो भी गलती की होगी, वह जानबूझकर तो नहीं की होगी।

इस दर्द को समेटने के बाद श्रेयस अय्यर का एक नया सफर शुरू हो जाता है और वह बतौर कप्तान केकेआर के लिए आईपीएल में मैदान पर उतरते हैं। गौतम गंभीर का आशीर्वाद सिर पर होने से उनको एक नई ऊर्जा मिलती है और फिर शुरू होता है धमाकेदार खेल।

लीग चरण में श्रेयस अय्यर की टीम ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। एक के बाद एक जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में नम्बर एक की पोजीशन हासिल कर ली। लीग चरण समाप्त होने तक केकेआर को कोई पछाड़ नहीं पाया। 9 मैचों में जीत और दो मैच बारिश से धुलने पर कुल 20 अंक लेकर केकेआर ने प्लेऑफ़ में जगह बनाई।

प्लेऑफ़ में आते ही केकेआर ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया और फिर फाइनल में एक बार फिर से हैदराबाद को बुरी तरह हराते हुए इतिहास रच दिया। केकेआर ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार ख़िताब जीतकर फैन्स को ख़ुशी से झूमने का मौका दे दिया।

श्रेयस अय्यर का दर्द भी इस ख़िताब से कम हुआ होगा। उनको अब बोर्ड से उम्मीदें होंगी। व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें, तो अय्यर ने 351 रन बनाए। टीम की कमान उन्होंने बेहतरीन तरीके से संभाली और कुछ महीने पहले शुरू हुए एक खराब समय को अच्छे समय में बदल दिया। श्रेयस अय्यर अब बीसीसीआई का अनुबंध पाने के हकदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+