Freedom Trophy: ट्रॉफी पर महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला की तस्वीर क्यों? जानिए क्या कहता है इतिहास
Freedom Trophy, India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर यानी कि मंगलवार से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जब भी कोई द्विपक्षीय सीरीज खेला जाता है तो उसे महात्मा गांधी नेल्सन मंडेला सीरीज कहा जाता है।
गांधी-मंडेला ने दिलाई आजादी: भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का सबसे बड़ा योगदान रहा था। आजादी के लिए संघर्ष इन दोनों ही देश ने खूब किया है। महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला ने अहिंसा और असहयोग को हथियार बनाकर अपने-अपने देश को आजाद कराया। साउथ अफ्रीका में नेल्सन मंडेला को वहां का महात्मा गांधी माना जाता है।

दोनों देशों ने मिलकर लिया फैसला: 8 साल पहले यानी कि साल 2015 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर यह फैसला लिया कि इन दोनों देश के बीच सभी फॉर्मेट की द्विपक्षीय सीरीज को गांधी-मंडेला सीरीज कहा जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज को गांधी-मंडेला सीरीज के अलावा फ्रीडम ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। यह ट्रॉफी महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला द्वारा किए गए कामों को समर्पित करता है।
ऐसे हुआ गांधी-मंडेला सीरीज का जन्म: इस ट्रॉफी को लेकर साल 2015 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव रहे अनुराग ठाकुर ने कहा था कि टेस्ट सीरीज का नाम फ्रीडम ट्रॉफी रखा गया है। फ्रीडम यानि आजादी जिसके लिए महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला ने अपनी अपनी जान दे दी और देश को आजादी दिलाकर सालों से चल रही गुलामी से मुक्त कराया। दोनों महान शख्सियतों के सम्मान में गांधी-मंडेला सीरीज का जन्म हुआ।
ट्रॉफी पर बनाई गई तस्वीर: भारतीय क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट साउथ अफ्रीका मिलकर गांधी और मंडेला के नाम की ट्रॉफी भी कुछ अलग तरह का बनाना चाह रहे थे। सबसे पहले भारतीय बोर्ड ने यह फैसला लिया कि जिन जेल में महात्मा गांधी रहे थे। उन जेल के रोड का इस्तेमाल कर ट्रॉफी बनाई जाए।
लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। दूसरी तरफ क्रिकेट साउथ अफ्रीका भी ऐसा नहीं कर सकी। अंत में दोनों ही देश ने इसके लिए एक अलग तरह का सॉल्यूशन निकला। बीसीसीआई ने सीरीज को चिन्हित करने के लिए एक सोने की परत चढ़ी विशेष ट्रॉफी को बनाने का फैसला किया। इस ट्राफी पर इन दोनों ही बड़ी हस्तियों की तस्वीर बनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications