महिला टी20 विश्व कप: बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहीं चार प्लेयर
महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में अंडर 19 की चार प्लेयर्स को पहली बार जगह मिली है। यह चारों प्लेयर अभी दक्षिण अफ्रीका में ही अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रही हैं।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होना है। रविवार को बांग्लादेश ने इस टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। बांग्लादेश की टीम की खास बात यह रही कि सेलेक्टर्स ने नेशनल टीम में चार अंडर 19 प्लेयर को जगह दी है। आपको बता दें कि यह चारों प्लेयर अभी दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर 19 महिला विश्व कप में बांग्लादेश की टीम से खेल भी रही हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का पहला मैच 12 फरवरी को श्रीलंका से होगा।
यह हैं चार स्टार प्लेयर
टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिलारा अख़्तर, तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर दिशा बिस्वास, तेज़ गेंदबाज़ मरुफ़ा अख़्तर और लेग स्पिनर शोमा अख़्तर को जगह मिली है। यह चारो प्लेयर अभी दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन चारों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
शमीमा और शोबाना की हुई वापसी
आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम में शमीमा सुल्ताना और शोबना मोस्तरी की भी टीम में वापसी हुई है। 34 साल की शमीमा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 47 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं 20 वर्षीय शोबाना मोस्तारी टी20 स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने 15 टी20 मुकाबले खेले हैं। यह दोनों ही प्लेयर पिछले साल एशिया कप में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थीं। टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम में शर्मीन अख्तर, फरगना हक, संजीदा अख्तर, फरिहा त्रिसना और राबेया खातुन को भी जगह मिली है। यह सभी पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications