IND vs AUS: श्रेयस अय्यर की जगह वनडे टीम में आ सकते हैं यह खिलाड़ी, संजू सैमसन का नाम है सबसे आगे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह संजू सैमसन या फिर रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है।

Shreyas Iyer and Sanju Samson

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज इस साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की यही कोशिश रहेगी कि ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से उन खिलाड़ियों को परखने की प्रक्रिया अच्छे से शुरू हो, जिन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है। विश्व कप टीम के लिए श्रेयस अय्यर भी दावेदार हैं, लेकिन वो इस सीरीज से पहले वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, श्रेयस अय्यर की बैक इंजरी फिर से उभर आई है और वो इस वक्त BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। इसी दर्द की वजह से श्रेयस अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। ऐसे में अब इस बात की संभावनाएं ज्यादा हैं कि अय्यर वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं।

यह प्लेयर ले सकते हैं श्रेयस अय्यर की जगह

अय्यर की स्थिति को लेकर बोर्ड अगले 2-3 दिन में घोषणा कर देगा। अगर श्रेयस इस सीरीज से बाहर होते हैं तो उनकी जगह किस प्लेयर को टीम में शामिल किया जाएगा? यह सवाल इस वक्त बहुत बड़ा है। वनडे टीम में श्रेयस की जगह पाने के लिए 3-4 प्लेयरों का नाम सबसे आगे चल रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वनडे टीम से अगर श्रेयस बाहर हुए तो उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जा सकता है।

संजू सैमसन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में श्रेयस अय्यर की रिप्लेसमेंट के लिए संजू सैमसन हर किसी की पहली पसंद है। संजू को वैसे भी लंबे समय से टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है। उनके मौजूदा फॉर्म की वजह से उनकी दावेदारी मजबूत है। संजू सैमसन ने 11 वनडे मैचों में 66 की औसत और 104 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। वनडे में संजू के नाम दो अर्द्धशतक हैं।

रजत पाटीदार

वनडे टीम श्रेयस अय्यर की जगह रजत पाटीदार को भी मौका दिया जा सकता है। रजत पाटीदार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे टीम में श्रेयस की जगह शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। रजत पाटीदार दो बार टीम इंडिया में शामिल हुए हैं, लेकिन अभी तक वो अपना डेब्यू नहीं कर पाए हैं। रजत पाटीदार पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम में चुने गए थे। रजत पाटीदार की क्षमता उन्हें एक आदर्श मध्य क्रम बल्लेबाज बनाती है। उनका घरेलू क्रिकेट में भी प्रदर्शन शानदार रहा है।

दीपक हुड्डा

यह हरफनमौला खिलाड़ी भारत के लिए अभी तक 10 वनडे मैच खेल चुका है, जहां उनका प्रदर्शन तो अभी कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। टी20 क्रिकेट में दीपक हुड्डा का एक शतक है। इसके अलावा टी20 में उनका 147.2 का स्ट्राइक रेट है। बल्लेबाजी के साथ-साथ दीपक हुड्डा ऑफ स्पिन गेंदबाजी का भी बेहतरीन विकल्प पेश करते हैं, इसलिए उनकी दावेदारी भी मजबूत नजर आ रही है।

राहुल त्रिपाठी

आईपीएल में अपनी धमाकेदार बैटिंग से सभी को प्रभावित कर चुके राहुल त्रिपाठी के टी20 क्रिकेट में आंकड़े बहुत अच्छे हैं। राहुल त्रिपाठी का अभी तक वनडे डेब्यू नहीं हुआ है। वो भारत के लिए 5 टी20 मैच खेल चुके हैं। राहुल त्रिपाठी भारत की उस वनडे टीम का हिस्सा थे जो टीम बांग्लादेश दौरे पर गई थी, लेकिन उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला था। राहुल त्रिपाठी की बल्लेबाजी शैली एक अटैकिंग बैट्समैन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+