'बाबर आजम डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं हैं,' पूर्व PCB चीफ रमीज राजा ने कप्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने शुक्रवार को चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम के शतक के बाद उनकी तुलना ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से कर दी है।

babar azam

Cricket News: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने पाक टीम के कप्तान बाबर आजम की तारीफ में कुछ ज्यादा की कसीदे पढ़ दिए हैं। उन्होंने बाबर आजम को क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताते हुए उनकी तुलना ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से कर दी है। शुक्रवार को चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर के शतक के बाद राजा ने कप्तान की जमकर तारीफ की है।

दरअसल, बाबर की 107 रनों की अतिशी पारी ने पाकिस्तान को 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 334 के विशाल स्कोर पर पहुंचाने में मदद की। यह कीवियों के लिए बहुत अधिक साबित हुआ, क्योंकि पाक टीम ने उन्हें सिर्फ 232 पर समेट दिया गया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम वनडे रैंकिंग में अब टॉप पर है।

बाबर आजम डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं हैं- राजा
बाबर आजम की तूफानी पारी पर रमीज राजा ने कहा कि, 'बाबर आजम डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं हैं। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए हैं। मैंने इतने जोखिम भरे प्रारूप में किसी खिलाड़ी से इतनी निरंतरता कभी नहीं देखी। रमीज राजा ने आगे कहा कि, 'बाबर आजम की सफलता का आधार उनकी तकनीक और स्वभाव है। उनको कोई तकनीकी समस्या नहीं है, चाहे वह घास की पिच हो या कराची जैसी पिच, जहां आमतौर पर गेंदबाज संघर्ष करते हैं।'

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: पाकिस्तान की जिद के कारण कैंसिल होगा एशिया कप? BCCI ने बनाया टूर्नामेंट का नया प्लान

वहीं दूसरी ओर बाबर ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और इस सफलता का क्रेडिट पूरी टीम को दिया। उन्होंने बताया कि टीम के प्रयासों और सपोर्ट स्टाफ की मेहनत ने टीम को नंबर-1 बनाने में मदद की है। पाकिस्तान के लिए सिर्फ 97 वनडे पारियों में बाबर के नाम 59.85 की औसत से 5,088 रन हैं, जिसमें 18 एकदिवसीय शतक पहले ही हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Abdul Samad ने बताया आखिरी गेंद का पूरा रोमांच, क्या चल रहा था दिमाग में? वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+