'दिल टूट गया है,' पहलगाम हमले पर आया पाकिस्तानी क्रिकेटर का रिएक्शन, 2 शब्दों में चौंकाने वाला बयान

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हर तरफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है। इसके अलावा पाकिस्तान को भी सज़ा देने की मांग उठ रही है। पर्यटकों और लोकल सहित कुल 28 लोग इस हमले में मारे गए और कई घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। धर्म पूछकर गोली मारने वाले इन आतंकियों के खिलाफ देश भर में गुस्सा है।

इस बीच सरहद के उस पार से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के एक पूर्व खिलाड़ी ने इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह हैरान करने वाली प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर मोहम्मद हफीज की तरफ से इस हमले पर रिएक्शन देखने को मिला है।

mohammed hafeez

हफीज ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा कि मैं दुखी हूँ और दिल टूट गया है। इसके बाद उन्होंने टूटे हुए दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया। हफीज ने दो शब्दों में ही अपनी बात कही दी लेकिन दुःख जताया है, वहीं इस हमले में पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई का हाथ होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी साउदी अरब दौरा बीच में छोड़कर आ गए हैं और अगले कदम को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है।

उधर भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 'ऑल आईज ऑन पहलगाम' लिखा है। उनके अलावा भी अन्य कई भारतीय क्रिकेटरों ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

हफीज के अलावा पाकिस्तान के अन्य क्रिकेटरों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हर छोटे मुद्दे पर अपनी बकवास लेकर सोशल मीडिया पर आने वाले शोएब अख्तर भी कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। शायद उनको पाकिस्तानी आर्मी या आईएसआई से डर होगा कि कहीं हमले की निंदा कर दी, तो परेशानी हो जाएगी।

इधर आईपीएल में बीसीसीआई ने आज होने वाले मुकाबले में प्लेयर्स को काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतारने का फैसला लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुकाबला है। आज के आईपीएल मुकाबले में डीजे, चीयरगर्ल्स और पटाखे नहीं होंगे, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी है, एएनआई से बातचीत में उन्होंने इसकी घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+