PAK vs ENG: पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार तो बौखलाए वकार, अंपायर को जमकर कोसा

PAK vs ENG, 2nd Test:पाकिस्तानी बल्लेबाज साउद शकील को जिस तरीके आउट करार दिया गया वह कई फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को हजम नहीं हो पा रहा है। वह लगातार खराब अंपायरिंग की आलोचना कर रहे हैं।

PAK vs ENG

PAK vs ENG, 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों, विशेषज्ञों और पाक मीडिया सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने अपने घर पर लगातार दो सीरीज हारकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

वकार यूनिस ने जताई नाराजगी

पाकिस्तानी फैंस हार के बाद बोर्ड और सेलेक्टर्स को निशाने पर ले लिया है। वहीं दूसरे टेस्ट में खराब अंपायरिंग की भी चर्चाएं जोरों पर है। पूर्व पाकिस्तानी कोच और कप्तान वकार यूनिस ने मुल्तान टेस्ट में की गई खराब अंपायरिंग पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुलेआम खराब अंपायरिंग की आलोचना की है।

साउद शकील के आउट पर मचा है बवाल

दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाज साउद शकील अपने शतक के बेहद करीब जाकर आउट हो गए। 94 के स्कोर पर मार्क वुड की गेंद पर ओली पोप ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। फील्डि अंपायर ने इस कैच को थर्ड अंपायर के पास रेफर किया। थर्ड अंपायर ने कई बार रिप्ले चेक किया, रिप्ले में गेंद जमीन से टच होती दिखाई पड़ रही थी। इसके बावजूद भी अंपायर ने खिलाड़ी को आउट दे दिया।

पूर्व पाक खिलाड़ियों ने बताया गलत फैसला

अंपायर के इस फैसले को वकार के साथ-साथ कई पूर्व पाक क्रिकेटरों ने गलत बताया। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से लेकर शाहिद अफरीदी तक ने अंपायर के फैसले को खराब बताया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। इंग्लैंड ने रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच 74 रन से जीता था। जबकि दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स की टीम को 26 रन से जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+