भारत के पूर्व पेसर अभय कुरुविला को बनाया गया बीसीसीआई का जनरल मैनेजर ऑपरेशन

नई दिल्ली, 3 मार्च: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है। कुरुविला राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के कुछ सप्ताह बाद ही ये नियुक्ति प्राप्त कर रहे हैं।

Former pacer Abey Kuruvilla to be appointed as BCCIs General Manager Operations

कुछ महीने पहले धीरज मल्होत्रा ​​के इस्तीफे के बाद बीसीसीआई के जनरल मैनेजर की पोस्ट खाली थी। 53 वर्षीय कुरुविला 90 के दशक में भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज बनते जा रहे थे लेकिन उनका करियर बहुत ज्यादा लंबा नहीं खिंच सका। यह वह समय था जब भारतीय टीम के पास तेज गेंदबाजों का भयंकर अकाल था। उस दौर में कुरुविला ने 10 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

कुरुविला ने 10 टेस्ट मैचों में केवल 3.03 की इकॉनमी से 35.7 के औसत के साथ 25 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 25 वनडे मुकाबले भी देश के लिए खेले जहां पर 4.72 की इकॉनमी के साथ 25 विकेट लिए। वे मुंबई के खिलाड़ी थे और 2000 में क्रिकेट की सभी फॉर्म से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

अब एपेक्स काउंसिल ने बुधवार को उन्हें नई भूमिका में नियुक्त करने का फैसला किया।

अन्य घटनाक्रम में, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 15 मार्च से 1 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि सीनियर महिला टी 20 लीग 15 अप्रैल से शुरू होगी और फाइनल 12 मई को होगा। हालांकि, कूच बिहार ट्रॉफी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। , जिसे COVID-19 के कारण स्थगित कर दिया गया था।

इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के लिए जगह भी तय हो चुकी हैं। जब दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों की T20I श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा, तो मैच कटक, विजाग, दिल्ली, राजकोट और चेन्नई में होंगे। पहला टी20 मैच 9 जून को और फाइनल 19 को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+