कब छोड़ेंगे रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट? हिटमैन के रिटायरमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Rohit Sharma ODI retirement: भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव आने की चर्चा तेज हो गई है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि रोहित शर्मा का आखिरी वनडे टूर्नामेंट 2027 का वर्ल्ड कप हो सकता है। मोहम्मद कैफ के मुताबिक इस टूर्नामेंट के बाद रोहित क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और कप्तानी की बागडोर शुभमन गिल के हाथों में जा सकती है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वनडे के लिए बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप सकती हैं।
क्या वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI retirement)
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित शर्मा अभी वनडे कप्तान हैं लेकिन उनकी उम्र लगभग 38 साल होगी। उन्होंने टी-20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले लिया है। मुझे लगता है कि वह 2027 वर्ल्ड कप के बाद वनडे से भी रिटायर हो जाएंगे। जब वह हटेंगे, तब गिल कप्तान बनेंगे। रोहित शर्मा ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शानदार
शुभमन गिल का करियर पिछले कुछ सालों में काफी चमका है। उन्होंने न सिर्फ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि नेतृत्व क्षमता भी दिखाई है। गिल को हाल ही में टेस्ट कप्तान बनाया गया और इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज़ में टीम को 2-2 की बराबरी दिलाई। यह सीरीज इंग्लैंड में खेली गई थी, जहां जीत पाना हमेशा मुश्किल माना जाता है।
शुभमन गिल के बल्ले से आ रहे हैं रन
इतना ही नहीं शुभमन गिल ने हालिया इंग्लैंड दौरे में 754 रन ठोककर सबको चौंका दिया। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें एशिया कप 2025 के लिए सूर्यकुमार यादव का डिप्टी यानी उपकप्तान चुना गया है। इसके साथ ही उनकी सभी फॉर्मेट्स में कप्तान बनने की संभावना और मजबूत हो गई है। गिल की टी-20 वापसी भी चर्चा में है। जुलाई 2024 के बाद उन्हें फिर से टीम में मौका मिला है। उन्होंने अब तक 21 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 578 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 139.27 है और उन्होंने एक शतक भी जड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications