'Virat Kohli का वक्त आ गया! IPL 2025 RCB का होगा,' CSK लीजेंड ने कर दी पक्की भविष्यवाणी

RCB के फैंस दिल थाम लीजिए! 18 साल की लंबी इंतजार भरी कहानी अब अपने क्लाइमेक्स की ओर बढ़ रही है। और इस बार दावा किसी आम फैन का नहीं, बल्कि IPL के चैंपियन ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन (Shane Watson) का है।

उनका मानना है कि IPL 2025 की ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम होगी और फाइनल में मैन ऑफ द मैच विराट कोहली होंगे।

शेन वॉटसन ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर IPL 2025 के विजेता का ऐलान करते हुए कहा कि, 'मैंने काफी सोच-समझकर फैसला लिया है। IPL 2025 की विनर RCB होगी। और फाइनल के मैन ऑफ द मैच विराट कोहली, द ग्रेट मैन होंगे।'

virat kohli

वॉटसन का मानना है कि इस बार सितारे RCB के पक्ष में हैं। जहां टीम ने पिछले कुछ सीजन में अच्छा परफॉर्म किया, वहीं इस बार सबकुछ 'परफेक्ट टाइमिंग' के साथ हो रहा है।

क्यों है Watson को RCB पर इतना भरोसा?
विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाया है। अब तक 602 रन ठोक चुके हैं, जिसमें 8 फिफ्टी शामिल हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में भी मजबूती से टिके हुए हैं। RCB इस सीजन में IPL इतिहास की पहली टीम बनी है जिसने सभी अवे मैच जीते हैं। ये बताता है कि टीम किसी भी परिस्थिति में फाइट कर सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड प्लेऑफ़ से पहले टीम में लौट आए हैं, जिससे बॉलिंग यूनिट को बड़ी मजबूती मिली है। वॉटसन का मानना है कि हेजलवुड की मौजूदगी RCB को ट्रॉफी तक पहुंचा सकती है।

विराट का टेस्ट रिटायरमेंट बना इमोशनल फैक्टर
शेन वॉटसन ने इस ओर भी इशारा किया कि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। ये IPL उनके लिए बेहद खास हो गया है। वॉटसन बोले कि No. 18 (विराट की जर्सी) का जादू अब IPL में दिखेगा। लगता है यह RCB का वक्त है, और विराट ही उन्हें पहली बार ट्रॉफी दिलाएंगे।'

RCB वुमन से शुरू हुआ सफर, अब पुरुषों की बारी?
पिछले साल RCB की महिला टीम ने WPL (Women's Premier League) जीतकर ट्रॉफी कैबिनेट में पहली बार कोई खिताब जोड़ा था। अब सभी की निगाहें विराट कोहली की अगुआई में पुरुष टीम पर हैं। क्या RCB की '18 साल पुरानी भूख' अब मिटेगी?

फाइनल में सबसे बड़ा खतरा: मुंबई इंडियंस
वॉटसन का मानना है कि RCB के लिए सबसे बड़ा चैलेंज मुंबई इंडियंस होंगे। उन्होंने कहा कि, 'MI के पास कोई कमजोरी नहीं है। RCB को उनका सामना बहुत ही जबरदस्त तरीके से करना होगा। लेकिन फिर भी, मुझे लगता है ये RCB का टाइम है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+