Asia Cup 2023: पूर्व क्रिकेटर ने तिलक वर्मा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, रोहित शर्मा से की ये मांग
Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का भी चयन किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत ने वर्मा को लेकर रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट से एक हैरान करने वाला अनुरोध किया है।
श्रीकांत का भारतीय टीम मैनेजमेंट से अनुरोध है कि तिलक वर्मा को सीधे एशिया कप में वनडे डेब्यू का मौका नहीं मिलना चाहिए। उनका मानना है कि कुछ वनडे सीरीज के मैचों में उनका टेस्ट करने से उन्हें बड़े टूर्नामेंट से पहले उचित अनुभव और निखार मिलेगा।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'तिलक वर्मा को किसी बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू न कराएं, उससे पहले उन्हें वनडे सीरीज में खिलाएं।' उन्होंने कहा कि, 'तिलक वर्मा आशाजनक हैं। एशिया कप उनके लिए बड़ा मौका है। हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान न केवल प्रदर्शन बल्कि स्वभाव के मामले में भी कुछ वास्तविक संभावनाएं देखीं।'
श्रीकांत ने आखिरी में कहा कि, 'तिलक में शानदार क्षमता है, एक शानदार खिलाड़ी भी हैं, लेकिन विश्व कप टीम में शामिल करने से पहले उन्हें कुछ वनडे सीरीज खेलनी होंगी। हमें उसे ठीक से तैयार करने की जरूरत है।' उन्हें एक्सपोजर मिलना चाहिए।'
दरअसल, तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने इस दौरान 5 मैचों की टी20ई सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्मा ने इस सीरीज में एक फिफ्टी समेत 173 रन बनाए थे। वर्मा ने आईपीएल के बाद से अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है। तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुयाना टी20 में 41 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन किया था।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। रिजर्व खिलाड़ी: संजू सैमसन












Click it and Unblock the Notifications