ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के आइकॉन और महान गेंदबाज शेन वॉर्न नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

नई दिल्ली, मार्च 04। क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शेन वॉर्न के करीबियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि थाईलैंड में स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए। परिवार की ओर से उनके फैंस और मीडिया ये अपील की गई है कि इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।

Shane warne

दुनिया के महान स्पिन गेंदबाजों में था शेन वॉर्न का नाम

आपको बता दें कि शेन वॉर्न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान लेग स्पिनरों में से एक थे। क्रिकेट जगत में अगर सबसे महानतम स्पिन गेंदबाज की बात होती तो श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद उन्हीं का नाम आता था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 24 घंटे के अंदर ये दूसरी बुरी खबर है, क्योंकि शुक्रवार को ही शेन वॉर्न के साथी रॉड मार्श का भी निधन हो गया, जिन्हें पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ा था।

वॉर्न का क्रिकेट करियर

- शेन वॉर्न को उनके चाहने वाले 'वॉर्नी' के नाम से जानते थे और दुनियाभर में उन्हें पसंद किया जाता था। उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो वो 15 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले।

- इन 15 साल में उन्होंने 145 टेस्ट, 194 वनडे और IPL के 55 मैच खेले थे। टेस्ट करियर में शेन वॉर्न ने 708 विकेट लिए थे, जो दुनिया में किसी भी गेंदबाज के द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। उनसे पहले बस मुथैया मुरलीधरन ने ही 800 विकेट हासिल किए थे। शेन वॉर्न ने 1992 में MSG में अपना डेब्यू किया था।

- शेन वॉर्न 1999 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे और 1999 से 2003 के बीच पांच एशेज सीरीज जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+