ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर रॉड मार्श का दिल का दौरा पड़ने से निधन

एडिलेड, 04 मार्च। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज रॉड मार्श का निधन हो गया है। रॉड मार्श का 74 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। गुरुवार को उन्होंने क्वींसलैंड में आखिरी सांस ली। मार्श एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज थे, उन्होने 96 टेस्ट मैच खेले थे। 1970 से 1984 के बीच उन्होंने 96 टेस्ट मैच के अलावा 92 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। जब वह टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए तो उनके नाम 355 डिसमिसल का विश्व रिकॉर्ड था।

rod

मार्श एक जबरदस्त और विस्फोटक बल्लेबाज थे। वह पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट में शतक लगाया था। उन्होंने अपने करियर में तीन शतक लगाए थे। क्रिकेट के मैदान पर मार्श ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इसकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जएगा। लेकिन क्रिकेट के मैदान से रिटायर होने के बाद उन्होंने कोचिंग शुरू की और उन्हें एक बेहतरीन कोच माना जाता था।

मार्श ने लंबे समय तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अकादमी की कमान संभाली, इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए भी यही भूमिका निभाई। साथ ही आईसीसी के वर्ल्ड कोचिंग अकादमी दुबई के भी हेड रह चुके हैं। रॉड मार्श ने बतौर कमेंटेटेर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। बाद में वह ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर के चेयरमैन भी 2014 में बने और दो साल तक इस पद पर रहे।

मार्श के निधन पर पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, यह बेहद दुखद खबर है, रॉड मार्श ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के जबरदस्त दिग्गज थे। उनके साथ कई साल तक काम करने का मौका मिला, बतौर सेलेक्टर उनके साथ काम करने का मौका मिला। आप उनसे ज्यादा ईमानदार व्यक्ति से नहीं मिल सकते, जमीन से जुड़े थे, दिल के बहुत अच्छे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+