WCL 2025: इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, टीम का ऐलान, हफीज को मिली कप्तानी
WCL 2025, Pakistan Team: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का दूसरा सीजन इस महीने 18 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 20 जुलाई को एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक टक्कर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।
मोहम्मद हफीज को बनाया गया कप्तान (WCL 2025, Pakistan Team)
इस बार पाकिस्तान चैंपियंस टीम की कमान मोहम्मद हफीज को सौंपी गई है। टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा, "द प्रोफेसर टेक्स द चार्ज"। पिछली बार यह जिम्मेदारी युनुस खान के पास थी, लेकिन अब हफीज अनुभव के साथ टीम को लीड करेंगे। WCL T20 लीग का पहला सीजन काफी सफल रहा था, जिसमें रिटायर्ड इंटरनेशनल क्रिकेटर अपने पुराने जलवे दिखाते नजर आए थे।

छह टीमें ले रही हैं हिस्सा
इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज। पिछले सीजन की बात करें, तो पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को हराया था, वहीं भारत के खिलाफ 243 रन बनाकर मैच में दबदबा दिखाया था। हालांकि फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
इस बार का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है
18 जुलाई: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
20 जुलाई: भारत बनाम पाकिस्तान (मुख्य मुकाबला)
22 जुलाई: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
26 जुलाई: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
27 जुलाई: भारत बनाम इंग्लैंड
29 जुलाई: भारत बनाम वेस्टइंडीज
31 जुलाई: सेमीफाइनल
2 अगस्त: फाइनल
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
भारत की कप्तानी एक बार फिर युवराज सिंह कर रहे हैं, जबकि टीम में शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम में हफीज के साथ शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
पाकिस्तान चैंपियंस की टीम: मोहम्मद हफीज (कप्तान), शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, कामरान अकमल, आमिर यामीन, सोहेल खान और सोहेल तनवीर












Click it and Unblock the Notifications