पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी प्लेयर्स ने किया आने से मना? गली-मोहल्ले वाले खिलाड़ियों से होगा टूर्नामेंट
PSL: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के चलते पाकिस्तान सुपर लीग बंद कर दिया गया और सभी विदेशी प्लेयर्स डर के मारे अपने देश चले गए। पाकिस्तान के प्लेयर्स भी कहीं अंडरग्राउंड नजर आ रहे हैं। उनके कोई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर नहीं देखे गए हैं।
पाकिस्तान ने तुरंत अपना टी20 टूर्नामेंट यूएई में आयोजित कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। यूएई ने उनको साफ़ मना कर दिया। इसके बाद अब पाकिस्तान सुपर लीग को अपने ही देश में आयोजित करने पर विचार चल रहा है।

पाकिस्तान सुपर लीग बिना विदेशी प्लेयर्स के ही खेलने पर फैसला होना है। 48 घंटों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस पर अपना निर्णय लेगा और इसमें भी एक बड़ा खेल हुआ है। पाकिस्तान का यह टूर्नामेंट लोकल प्लेयर्स के साथ ही खेला जा सकता है, इसका मतलब कोई विदेशी वहां वापस नहीं आएगा।
ऐसे में उन प्लेयर्स की जगह अब लोकल ही खेलेंगे। गली-मोहल्ले वाले प्लेयर्स को भी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि पीसीबी ने विदेशी प्लेयर्स को वापस बुलाने का प्रयास तो किया होगा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्लेयर्स ने आना उचित नहीं समझा।
PSL मैचों का कब होगा भविष्य तय
पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार पीएसएल के बचे हुए आठ मैचों के भविष्य पर फैसला अगले 48 घंटों में लिया जाएगा। रावलपिंडी और लाहौर में इन मैचों का आयोजन किया जाएगा। फाइनल मुकाबलालाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा सकता है।
PSL में क्यों नहीं आएंगे विदेशी प्लेयर्स
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं की वजह से विदेशी प्लेयर्स नहीं आएँगे। हालांकि यहाँ सुरक्षा का मामला है। न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल ने कहा था कि मैं पाकिस्तान में खेलने कभी नहीं जाऊंगा। उनके अलावा टॉम करन वहां सुरक्षा व्यवस्था के चलते रोने लगे थे। जल्दी वह भागकर दुबई चले गए और वहां से इंग्लैंड की फ्लाईट पकड़ ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इस माह टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम वहां भेजने का फैसला नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications