IND vs NZ: फ्लॉप केएल राहुल को और कितने मौके? आज के शर्मनाक प्रदर्शन को देख तुरंत करना चाहिए टीम से बाहर
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारतीय बैटिंग की कलई खुल गई। टीम इंडिया के बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। लगातार मौके मिल रहे केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा है।
भारत के लिए 50 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाजों में केएल राहुल की औसत सबसे खराब है, इसके बाद भी उनको टीम में लगातार शामिल किया जाता रहा है। राहुल ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी लेकिन उस समय हर भारतीय बल्लेबाज ने रन बनाए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में वह फ्लॉप रहे थे, उस समय टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हुए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनको फिर से टीम में शामिल कर लिया गया। बेंगलुरु में भारतीय टीम के बुरी तरह फजीहत देखने को मिली है।
यह सही है कि केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार करने की रणनीति के साथ टीम में शामिल किया जाता रहा है लेकिन लगातार फ्लॉप रहने पर ऑस्ट्रेलिया कैसे लेकर जाएंगे। इसके बाद अचानक किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल कर ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा, तो वह भी सही नहीं होगा।
ईशान किशन जैसे बल्लेबाज बाहर बैठे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब टीम में उनकी वापसी होगी। राहुल की जगह उनको तैयार किया जा सकता था। युवा बल्लेबाज में गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने की पूरी क्षमता है। बांग्लादेश के खिलाफ राहुल को दूसरे टेस्ट में नहीं लेना चाहिए था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उनको अगले टेस्ट से बाहर करना का समय है।
कीवी टीम के खिलाफ विलियम ओरुर्के की गेंद पर केएल राहुल बिना खाते खोले चलते बने। उनके साथ ही चार और बल्लेबाज भी अपना खाता खोले बगैर आउट हो गए। विराट कोहली, सरफराज, केएल राहुल और जडेजा अपना खाता नहीं खोल पाए। भारतीय टीम का स्कोर लंच तक 6 विकेट पर 34 रन था। टीम इंडिया का आक्रामक गेम हवा में उड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications