Flashback 2022: ऋषभ पंत ने धमाकेदार शतक जड़ बचाई थी भारत की लाज, तोड़ा धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

Flashback 2022, Rishabh Pant century: टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत बल्ले से लगातार धमाल मचा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था।

Flashback 2022

Flashback 2022, Rishabh Pant century: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टीम को मिली जीत में भी बल्ले से पंत का अहम योगदान रहा है। जिस समय टीम के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो रहा था, ऐसे समय में पंत ने आकर ताबड़तोड़ अंदाज में 90 से अधिक रनों की पारी खेली और मैच में भारत की तरफ मोड़ दिया।

टीम इंडिया के 'संकटमोचक' हैं पंत

टीम इंडिया के 'संकटमोचक' हैं पंत

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आए थे। ब्रिसबेन में गाबा के मैदान पर पंत ने पांचवें दिन आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को यादगार जीत दिलाई थी। इस मैच में पंत ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी। पंत की पारी की बदौलत भारत ने 329 रन बनाते हुए इतिहास रचा था। यह मैच क्रिकेट फैंस के जहन में अभी भी ताजा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था शतक

साल 2022 के शुरुआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई थी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के आखिरी केपटाउन टेस्ट में ऋषभ पंत ने कमाल का शतक जड़ा था। इसके साथ ही ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जाकर भी यह कारनामा किया था। भारत इस मैच को जीत नहीं सकी, लेकिन पंत ने शतक जड़कर टीम की लाज बचाने में जरूर कामयाबी हासिल की।

शतक के साथ ही तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

शतक के साथ ही तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत के शतक से पहले साउथ अफ्रीका में भारतीय विकेटकीपर का सर्वाधिक स्कोर 90 रन था। जिसे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया था। लेकिन पंत के शतक लगाने के साथ ही धोनी का यह रिकॉर्ड टूट गया। इस मैच में ऋषभ पंत ने 133 गेंदो में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले। भारत ने 58 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद पंत ने आकर टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत हमेशा भारत के बेस्ट खिलाड़ी बनकर ऊभरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+