Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Flashback 2022: 3 दिग्गज क्रिकेटर जो इस साल भयंकर कार एक्सीडेंट का शिकार हुए

इस साल क्रिकेट जगत के लिए भी कुछ दुखद खबरें आईं। इनमें तीन एक्सीडेंट अहम थे। एक खिलाड़ी की जान चली गई। इस तरह क्रिकेट जगत के लिए यह साल चिंताजनक रहा।

Pant and Symonds

Flashback 2022: साल 2022 समाप्त हो गया है और इस साल क्रिकेट जगत में कई चीजें घटित हुई। टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, इसी वर्ल्ड कप में कुछ उलटफेर देखने को मिले। कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इन सबके बीच कुछ दर्दनाक घटनाएँ भी हुईं और ये ऑफ़ द फील्ड हुईं। दिग्गज क्रिकेटरों को सड़क हादसों का सामना भी करना पड़ा है। पूर्व अम्पयार रुडी कर्टजन सड़क दुर्घटना में दुनिया को अलविदा कह गए। तीन दिग्गज क्रिकेटरों का जिक्र इस लेख में किया गया है जो इस साल रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए।

एंड्रू सायमंड्स (ऑस्ट्रेलिया)

एंड्रू सायमंड्स (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रलिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के साथ इस साल दुखद घटना हुई। इनका रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। 14 मई का वह दिन था जब सायमंड्स अपने होमटाउन टाउंसविले में कार ड्राइव कर रहे थे। इसके बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर गिर गई और सायमंड्स अपनी जान गंवा बैठे। सायमंड्स का निधन हर किसी के लिए हैरान करने वाली घटना थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने काफी समय तक क्रिकेट खेला था। वह बतौर ऑल राउंडर खेला करते थे। भारत में वह आईपीएल में खेले थे। इसके अलावा टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी सायमंड्स आए थे।

एंड्रू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)

एंड्रू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)

इंग्लैंड से आने वाले एंड्रयू फ्लिंटॉफ वर्ल्ड क्रिकेट में एक दिग्गज नाम हैं। उनको अब भी अपने ऑल राउंड खेल के कारण जाना जाता है। इस साल वह भी एक भयंकर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। हालांकि गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। एंड्रू फ्लिंटॉफ बीबीसी के लिए एक शो की शूटिंग के दौरान कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। 13 दिसम्बर को यह हादसा हुआ था और उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी वह इस शो के शूट के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए थे।

ऋषभ पन्त (भारत)

ऋषभ पन्त (भारत)

भारतीय टीम से खेलने वाले ऋषभ पन्त 30 दिसम्बर की सुबह कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। पन्त सुबह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे और उनकी कार डिवाइडर से टकराकर उछल गई। इसके बाद कार में आग भी लग गई। सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने पन्त को बाहर निकाला और जान बचाई। पन्त को उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल रवाना कर दिया। पन्त की जान बच गई लेकिन यह एक भयंकर एक्सीडेंट था। पन्त की कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+