टीम इंडिया के लिए Duleep Trophy बीच में ही छोड़ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल कई दिग्गज

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी का आयोजन किया जाना है। दिलीप ट्रॉफी इस बार बेहद खास होने जा रही है क्योंकि इसमें कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार हैं। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 15 सितंबर तक खेला जाएगा। लेकिन इसी दौरान एशिया कप 2025 भी 9 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से कुछ खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी को बीच में छोड़ सकते हैं।

दिलीप ट्रॉफी में दमखम दिखाना चाहेंगे भारतीय खिलाड़ी (Asia Cup 2025)

एशिया कप से पहले दिलीप ट्रॉफी में कई खिलाड़ी अपना फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। इंग्लैंड में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में भी रन बनाने के सिलसिला जारी रखना चाहेंगे। वहीं अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर और हर्षित राणा के प्रदर्शन पर भी फैंस की नजरें बनी रहेगी।

Duleep Trophy 1

शुभमन गिल पर रहेगी नजरें

भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल को नॉर्थ जोन की कप्तानी दी गई है। लेकिन खबर है कि वो टी-20 टीम में वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में संभव है कि वो दिलीप ट्रॉफी का सिर्फ पहला मैच खेलें और फिर एशिया कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ जाएं।

फॉर्म में हैं यशस्वी जायसवाल

बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी टी-20 टीम में वापसी के दावेदार हैं। उनकी टीम वेस्ट जोन है, जो सीधे सेमीफाइनल खेलेगी और यह मुकाबला 4 से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा। लेकिन एशिया कप टीम में चयन की स्थिति में वो सेमीफाइनल में भाग नहीं ले सकेंगे।

जलवा बिखेरने को तैयार अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को नॉर्थ जोन की टीम में शामिल किया गया है। टी-20 में शानदार रिकॉर्ड की वजह से वो एशिया कप स्क्वॉड का अहम हिस्सा बन सकते हैं। उनके लिए विकल्प के तौर पर गुरनूर बरार को तैयार रखा गया है।

श्रेयस अय्यर इस टीम का हैं हिस्सा

मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वो भी टी-20I टीम में वापसी की कगार पर हैं और अगर चयन हुआ तो वेस्ट जोन को बीच टूर्नामेंट में उनका साथ छोड़ना पड़ सकता है।

हर्षित राणा को मिल सकता है मौका

दिल्ली के युवा तेज़ गेंदबाज हर्षित राणा ने हाल ही में भारत के लिए डेब्यू किया है। अभी वो निश्चित स्क्वॉड में नहीं हैं लेकिन बैकअप गेंदबाज के रूप में चयन हो सकता है, जिससे वो भी दिलीप ट्रॉफी से जल्दी बाहर हो सकते हैं। हर्षित राणा को एशिया कप के लिए टीम में जगह दी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+