IPL 2025: 5 खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में रहेंगे अनसोल्ड, शायद कोई टीम इनको नहीं खरीदेगी

IPL 2025 Auction: आईपीएल के लिए एक बार फिर से मेगा नीलामी होने वाली है। इसी माह बड़ी नीलामी में करोड़ों रुपये का खेल होगा। बड़े प्लेयर्स के ऊपर बोली लगेगी और हर टीम उनको अपने साथ शामिल करने का प्रयास करेगी। नीलामी साउदी अरब में हो सकती है।

इस बार कई टीमों ने अपने बड़े प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन खिलाड़ियों को अब नीलामी में देखा जाएगा और यह भी अहम रहेगा कि बोली कितने रुपयों की लगेगी। इन सबके बीच कुछ प्लेयर्स ऐसे हैं जो शायद इस बार अनसोल्ड रहेंगे। उनके बारे में आपको भी जरुर जानना चाहिए।

williamson and rahane

मैथ्यू वेड: साल 2011 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले वेड ने ज्यादा मैच नहीं खेले। अंतिम बार वह 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नज़र आए थे। हालांकि उस सीजन भी दो मैचों में वह खेले थे। इस बार गुजरात ने उनको रिलीज किया है और अब शायद वह अनसोल्ड रहेंगे।

केशव महाराज: दक्षिण अफ्रीका से आने वाले इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा का रिप्लेसमेंट घोषित करते हुए 2024 में टीम में शामिल किया था। दो मैचों में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किये थे। बल्लेबाजी में उतनी तेजी नहीं होने के कारण वह अनसोल्ड जा सकते हैं।

शाई होप: वेस्टइंडीज के एकदिवसीय कप्तान ने टी20 में भी सुधार किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन उनको 75 लाख में शामिल किया था। 9 मैचों में वह प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। इस बार मेगा ऑक्शन है और उनको शायद ही कोई टीम खरीदेगी।

केन विलियमसन: अगर इस सीजन सबसे बड़ा कोई स्टार अनसोल्ड रहेगा, तो कीवी टीम से केन विलियमसन का नाम हो सकता है। पिछली बार गुजरात टाइटंस से विलियमसन को दो ही मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि आईपीएल में वह 79 मैचों का अनुभव रखते हैं।

अजिंक्य रहाणे: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2023 में धमाल मचाने वाले रहाणे का पिछला सीजन खराब रहा था। वह 13 मैच खेलकर महज 242 रन ही कर पाए थे। ऐसे में मेगा नीलामी में उनके नाम पर बोली शायद ही कोई टीम लगाए और वह अनसोल्ड जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+