IND vs AUS: सूर्या की कप्तानी में भारत का पहला मैच, ऐसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग 11

India vs Australia 1st T20 Playing 11 Predictions: वर्ल्ड कप में पचास ओवर के 11 मुकाबले खेलने के बाद अब भारतीय टीम टी20 मैचों में खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेलेगी। विशाखापट्टनम में यह मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत यह पहला मैच खेलेगा। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपीं गई है। टीम इंडिया की घोषणा करते समय सूर्या क कप्तान बनाने का ऐलान किया गया था। पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने वाली संभावित प्लेइंग इलेवन की चर्चा यहाँ की गई है।

india vs australia

ओपनर बल्लेबाज: टी20 मुकाबला होने के कारण भारतीय टीम को इस स्लॉट पर तूफानी बल्लेबाजों की आवश्यकता है। ईशान किशन इस भूमिका के लिए यहाँ फिट बैठते हैं। किशन के बाद यशस्वी जायसवाल भी हैं। इन दोनों को बतौर ओपनर खिलाया जाना चाहिए।

बल्लेबाज और ऑल राउंडर: सूर्यकुमार यादव नम्बर टीम की पोजीशन पर खेल सकते हैं। टी20 में उनके पास अनुभव भी है। उनके बाद एक और बाएँ हाथ का बल्लेबाज तिलक वर्मा होंगे। बतौर ऑलराउंडर शिवम दुबे को लाया जा सकता है और वह नम्बर पांच के लिए उपयुक्त होंगे। अंत में हिटिंग करने के लिए रिंकू सिंह से बेहतर बल्लेबाज नम्बर छह पर नहीं हो सकता है। नम्बर 7 के लिए एक और ऑल राउंडर होना चाहिए। अक्षर पटेल को यहाँ शामिल किया जा सकता है।

गेंदबाज: स्पिन विभाग में कुलदीप नहीं हैं, तो रवि बिश्नोई की जगह पक्की नज़र आ रही है। तेज गेंदबाजी विभाग में तीन खिलाड़ी शामिल किये जाने की उम्मीद है। प्रसिद्ध कृष्णा उनमें पहला नाम है। उनके अलावा अर्शदीप सिंह भी होंगे। अंतिम नाम के रूप में आवेश खान या मुकेश कुमार में से कोई एक हो सकता है। इस तरह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पूरी हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+