ओवल टेस्ट देखने अचानक स्टेडियम पहुंचे रोहित शर्मा, कैमरों से नहीं बच पाए हिटमैन, वीडियो वायरल

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के पहले सेशन में यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप के बल्ले से धमाल देखने को मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर इंग्लिश टीम को हैरान कर दिया।

इस बीच पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा वहां अचानक पहुँच गए। फैन्स को रोहित के आने से ख़ुशी हुई और मुद्दा सोशल मीडिया पर छा गया। जब आकाश दीप चौकों की बारिश कर रहे थे, उस समय रोहित शर्मा वहां पहुंचे और उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

rohit sharma

रोहित शर्मा इस मैच को लाइव देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे लेकिन कैमरों से कहां बचने वाले थे। उनका वीडियो भी लोगों ने बना लिया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, न्यूज एजेंसी एएनआई पर भी रोहित का वीडियो सामने आया। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम चयन से पहले रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

रोहित शर्मा के अलावा कोहली ने भी रिटायरमेंट ले लिया। दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ एकदिवसीय प्रारूप में ही सक्रिय हैं। हालांकि टीम इंडिया की कोई वनडे सीरीज अभी नहीं है। एशिया कप में भारतीय टीम खेलेगी लेकिन वहां टी20 मैच होंगे। रोहित टी20 से पिछले वर्ष रिटायर हुए थे।

रोहित ने आकाश दीप की तूफानी पारी लाइव जरूर देखी होगी। आकाश दीप ने अपने टेस्ट जीवन का पहला अर्धशतक जमा दिया। वह दूसरे दिन अंतिम सेशन में नाईट वॉचमैन के रूप में बैटिंग करने के लिए गए थे और तीसरे दिन आते ही धमाल मचा दिया।

आकाश दीप ने 70 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। वह 94 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 12 चौके देखने को मिले। आकाश दीप और यशस्वी जायसवाल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर टीम इंडिया को संभाल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+