FIFA World cup 2022 में कतर को मिली लगातार दूसरी हार, इक्वाडोर के बाद सेनेगल ने 3-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मेजबान कतर की मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं। दरअसल, शुक्रवार को ग्रुप ए के मुकाबले में कतर और सेनेगल का आमना-सामना था। इस मैच में सेनेगल ने कतर को 3-1 से हरा दिया है। फीफा विश्व कप में कतर की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले कतर को अपने पहले ही मैच में इक्वाडोर के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो हार के बाद कतर पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

Senegal beat Qatar by 3-1

कतर के बाहर होने पर मंडराया खतरा

ग्रुप ए की अंक तालिका की बात करें तो अब कतर का स्थान सबसे आखिर का है। वहीं नीदरलैंड्स टॉप पर है। नीदरलैंड्स ने अभी एक ही मुकाबला खेला है, जिसमें उसी जीत मिली थी। सेनेगल एक जीत और एक हार के बाद 3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। कतर को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। विश्व कप में कतर का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स से है। इससे पहले नीदरलैंड्स की टीम इक्वाडोर से भिड़ेगी और अगर वहां इक्वाडोर की जीत होती है तो तभी कतर की संभावनाएं बनी रहेंगी।

सेनेगल ने हाफ टाइम तक ही ले ली थी बढ़त

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप की मेजबान कतर की टीम की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद मुंटारी ने किया। उन्होंने इस गोल के साथ ही इतिहास रच दिया। वो दरअसल, विश्व कप के इतिहास में कतर के लिए गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मैच के शुरुआत में ही सेनेगल ने बढ़त हासिल कर ली थी। सेनेगल की ओर से बूलाए डिया ने पहला गोल किया था।

हाफ टाइम तक सेनेगल 1-0 से आगे थी। इसके बाद मैच के 48वें मिनट में सेनेगल दूसरा गोल भी दाग दिया। फिर कतर ने मैच के 78वें मिनट में पहला गोल किया, लेकिन 84वें मिनट में सेनेगल के बाम्बा डिएंग ने एक और गोल कर दिया और अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+