IRE vs ZIM: फील्डर ने रोका चौका तो बल्लेबाज ने की जिद्द, दौड़कर बना डाले 5 रन, ज़िम्बाब्वे-आयरलैंड मैच की घटना
IRE vs ZIM Test: अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलकर चौके की उम्मीद करे और फील्डर सीमा रेखा के करीब जाकर गेंद को रोक दे, तो कैसा लगता है। बल्लेबाज इसे बिलकुल पसंद नहीं करता। हर बल्लेबाज यही चाहता है कि उसे चार रन मिले लेकिन ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के मैच में अलग हुआ।
रिचर्ड एनगारवा की गेंद पर आयरिश बल्लेबाज एंडी मैकब्रिन ने कवर ड्राइव किया और गेंद सीमा रेखा की तरफ जा रही थी, इस दौरान फील्डर चतारा इसके पीछे दौड़ पड़े और गेंद तक पहुँच भी गए। गेंद को वह सीमा रेखा के अंदर फेंककर खुद विज्ञापन बोर्ड के ऊपर से कूदकर चले गए।

गेंद तो बाउंड्री के अंदर आ गई लेकिन इसे पीछे फील्ड करने वाला कोई नहीं था क्योंकि फील्डर पहले ही बाहर जा चुके थे। इसका फायदा बल्लेबाजों ने उठाया और चतारा को हैरान कर दिया। कॉमेंटेटर भी हैरान रह गए और उनकी हँसी छूट गई।
बल्लेबाज ने इसे चार रन के लिए खेला था लेकिन दौड़कर पांच रन पूरे किये। इससे अच्छा तो यही होता कि चतारा गेंद को रोकते नहीं और चौके के लिए जाने देते। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया क्योंकि ऐसी घटनाएं काफी कम होती हैं।
टेस्ट क्रिकेट में पांच रन दौड़ने की घटनाएं कम ही देखने को मिलती है। फील्डर पास में होते हैं इस वजह से बाउंड्री प्राप्त करना आसान कार्य होता है। इस बार पांच रन जड़कर आयरिश बल्लेबाजों ने फील्डर का मजाक बना दिया। चतारा बोर्ड से कूदकर जाने के बाद रिलेक्स हो गए थे।
उनको लग रहा था कि पीछे कोई होगा जो गेंद को फील्ड करके थ्रो कर देगा लेकिन वहां कोई नहीं था और बल्लेबाजों ने अपना काम जारी रखा। मैकब्रिन का चौका रुक गया लेकिन एक रन ज्यादा मिल गया। सोशल मीडिया पर चतारा का मजाक उड़ाते हुए भी लोगों को देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications